फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इस तरह विश्व कप से बाहर होना निराशाजनक, नियमों में करो बदलाव'

Thu, 05 Mar 2020 10:23 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हीथर नाइट - फोटो : ट्विटर
इंग्लैंड की कप्तान हीदर नाइट ने बारिश के कारण सेमीफाइनल से बाहर होने पर अपनी निराशा जताई है। उनका कहना है कि नियमों में बदलाव होना चाहिए। 
 
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय महिला बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
सेमीफाइनल बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया था। भारत ग्रुप में शीर्ष पर रहने के कारण फाइनल में पहुंच गया जबकि अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने के कारण इंग्लैंड की टीम बाहर हो गई। टूर्नामेंट में रिजर्व डे का प्रावधान नहीं था।
 
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर
टुर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही यह नियम तय किया गया था कि सेमीफाइनल मैच किसी भी कारणवश रद्द होने की स्थिति में ग्रुप चरण का अंत पहले स्थान पर करने वाली टीम को फाइनल में प्रवेश मिलेगा।

4 of 5
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया ने एक दिन पहले रिजर्व डे रखने का आग्रह किया था लेकिन आईसीसी ने ठुकरा दिया था। नाइट ने कहा कि नियम तो पहले से हैं लेकिन इनमें बदलाव होना चाहिए। किसी अन्य टीम को सिर्फ बारिश के कारण विश्व कप से बाहर होने का अनुभव नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Heather Knight - फोटो : file photo
मुझे उम्मीद है कि अब नियमों में बदलाव होगा। यह निराशाजनक है। आप यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत करते हैं लेकिन अब हम कुछ कर नहीं सकते। खिलाड़ियों के लिए यह अनुभव काफी कड़वा रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें