फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉम करन ने ऑस्ट्रेलिया पर मारा 'पंजा', इंग्लैंड ने 4-1 से जीती वन-डे सीरीज

Sun, 28 Jan 2018 08:40 PM IST
स्पोर्ट्स टेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टॉम करन - फोटो : Twitter
विज्ञापन
टॉम करन की घातक गेंदबादी के बदौलत मेहमान टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पांचवां वन-डे 12 रन से हराकर 5 वन-डे मैचों की सीरीज को इंग्लैंड ने 4-1 से अपने नाम कर लिया। मेजबान कंगारू टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया, लेकिन कप्तान स्टीव स्मिथ के इस फैसले पर कंगारू गेंदबाज खरे नहीं उतरे। 
विज्ञापन


इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.4 ओवर में 259 रन बनाकर ऑल आउट हो हुई। कप्तान जो रूट ने अपनी टीम के लिए सबसे अधिक 62 रन की पारी खेली। इसके अलावा जेसन रॉय ने 49 और जॉनी बेयर्स्टो ने 44 रनों की बेहतरीन पारी खेली। एंड्रु टाए ने घातक गेंदबाजी करते हुए 9.4 ओवरो में 46 रन देकर 5 विकेट चटकाए। इसके अलावा मिचेल मार्श ने भी  24 रन देकर 2 विकेट लिए।

260 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम की शुरुआत खराब रही। ओपनर डेविड वॉर्नर सिर्फ 15 रन बनाकर करन के शिकार हुए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टोइनिस ने सबसे अधिक 87 रन बनाए, इसके अलावा मैक्सवेल ने 34 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए टॉम करन ने 9.2 ओवरो में 35 रन देकर 5 विकेट चटकाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉम करन को इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। जबकि जो रूट को 5 मैचों में 226 रन बनाने और 2 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें