फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ECB को पड़ सकती है 2800 करोड़ की चपत, सत्र में क्रिकेट न होने पर बोर्ड को होगा बड़ा नुकसान

Fri, 03 Apr 2020 07:49 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ईसीबी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के प्रमुख टॉम हैरिसन ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण अगर आगामी सत्र में क्रिकेट नहीं खेला जाता है तो ईसीबी को 30 करोड़ पौंड (2800 करोड़ रुपये) से अधिक का नुकसान हो सकता है। हैरिसन ईसीबी के उन कर्मचारियों में शामिल हैं जो इस संकट से पार पाने के लिए अपने वेतन में कटौती कर रहे हैं।

विज्ञापन


ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार एक अन्य घटनाक्रम में इंग्लैंड के केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी ईसीबी के वेतन में 20 प्रतिशत कटौती के प्रस्ताव को अस्वीकार कर सकते हैं। बोर्ड महामारी के कारण पैदा हुई चुनौतियों से पार पाने के लिए इस तरह की योजना बना रहा है। ईसीबी ने मंगलवार को वर्तमान संकट से निपटने के लिए छह करोड़ दस लाख पौंड के पैकेज की घोषणा की थी।

पेशेवर क्रिकेटर्स संघ (पीसीए) प्रमुख टोनी आइरिस को भेजे गए पत्र में हैरिसन ने महामारी से पड़ने वाले लंबी अवधि के प्रभावों को लेकर चिंता जताई है। अपने इस पत्र में हैरिसन ने दावा किया वह कम से कम आगामी तीन महीने तक अपने वेतन में 25 प्रतिशत की कटौती कर रहे हैं। हैरिसन ने लिखा है, ‘खेलों के लिए अभी यह महामारी सबसे बड़ी चुनौती है हालांकि क्रिकेट पर इसके संपूर्ण प्रभाव का अभी पता नहीं है लेकिन यह स्पष्ट है कि यह बेहद महत्वपूर्ण होगा।’
विज्ञापन


ईसीबी की जमा पूंजी 2016-17 में सात करोड़ 30 लाख पौंड थी जो 2018-19 में घटकर एक करोड़ दस लाख पौंड रह गई थी। ऐसे में अगर इस सत्र में क्रिकेट नहीं खेला जाता है तो ईसीबी के वित्तीय कोष पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
इंग्लैंड ने कोविड-19 महामारी के कारण 28 मई तक सभी तरह की पेशेवर क्रिकेट स्थगित कर रखी है। इस बीमारी के कारण विश्व भर में अभी तक 40,000 लोगों की मौत हुई है। इस साल काउंटी सत्र को लेकर अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। पहले काउंटी सत्र 12 अप्रैल से शुरू होना था।

खिलाड़ियों के वेतन में 20 फीसद की कटौती
हैरिसन इन परिस्थितियों में केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ियों के वेतन में 20 प्रतिशत की कटौती चाहते हैं और उन्हें उम्मीद है कि खिलाड़ी इसे स्वीकार करेंगे। रिपोर्टों के अनुसार पीसीए ने अभी तक पत्र का जवाब नहीं दिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें