फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड-नीदरलैंड वनडे सीरीज पर कोरोना का साया, 2022 तक के लिए टली श्रृंखला

Fri, 27 Nov 2020 09:15 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटरडम
विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : @englandcricket
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण इंग्लैंड और नीदरलैंड के बीच अगले साल की वनडे सीरीज को मई 2022 तक के लिए स्थगित कर दी गई है। बता दें कि तीन मैचों की वन-डे सीरीज को अगले साल यहां मई में खेला जाना था, जो आईसीसी पुरूष क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा थी।

विज्ञापन


रॉयल डच क्रिकेट संघ (केएनसीबी) ने कहा कि बिना दर्शकों के मैच खेलने की संभावना के कारण श्रृंखला को एक साल के लिए स्थगित करने के लिए बाध्य होना पड़ा। केएनसीबी ने एक बयान में कहा, 'कोविड-19 महामारी को लेकर चल रही अनिश्चितता के बरकरार रहने और तीन मैचों के आयोजन के दूरगामी परिणामों को देखते हुए केएनसीबी और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के बीच चर्चा हुई थी।'
विज्ञापन



उन्होंने कहा, 'इन मैचों को बिना दर्शकों के खेलना केएनसीबी के लिये व्यवहार्य विकल्प नहीं था और ईसीबी ने इस स्थिति को समझ लिया।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें