इंग्लैंड की महिला टीम ने डैनी व्याट-हॉज (65 रन) की शानदार पारी और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत वेस्टइंडीज को 38 रन से हराकर महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। इस जीत के साथ इंग्लैंड आठ अंकों के साथ ग्रुप-2 में शीर्ष पर पहुंच गया, जबकि वेस्टइंडीज छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है।