फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamari Athapaththu: श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू चोटिल, स्ट्रेचर पर मैदान से ले जाया गया बाहर; Video

Sat, 11 Oct 2025 10:46 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

यह घटना श्रीलंका की पारी के छठे ओवर की है। रन लेते समय अटापट्टू को पैर में तकलीफ महसूस हुई और वह लंगड़ाते हुए नॉन-स्ट्राइकर एंड पर पहुंचीं। कुछ ही क्षणों बाद वह दर्द से कराहते हुए जमीन पर गिर गईं। टीम की फिजियो ने तुरंत मैदान पर पहुंचकर उनका इलाज शुरू किया, लेकिन अटापट्टू दर्द के कारण खुद से खड़ी नहीं हो सकीं।
विज्ञापन
चामरी अटापट्टू - फोटो : @RichKettle07
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका की महिला टीम की कप्तान चामरी अटापट्टू शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में चोटिल हो गईं। वह दर्द से कराह रही थीं, जिसके बाद उन्हें मैदान से स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया। बता दें कि, इंग्लैंड ने महिला विश्व कप के 12वें मुकाबले में श्रीलंका को 89 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई। 
विज्ञापन

अटापट्टू चोटिल हुईं
यह घटना श्रीलंका की पारी के छठे ओवर की है। रन लेते समय अटापट्टू को पैर में तकलीफ महसूस हुई और वह लंगड़ाते हुए नॉन-स्ट्राइकर एंड पर पहुंचीं। कुछ ही क्षणों बाद वह दर्द से कराहते हुए जमीन पर गिर गईं। टीम की फिजियो ने तुरंत मैदान पर पहुंचकर उनका इलाज शुरू किया, लेकिन अटापट्टू दर्द के कारण खुद से खड़ी नहीं हो सकीं। अंततः उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया, जिससे श्रीलंकाई फैंस में चिंता का माहौल बन गया।


मैच में क्या हुआ?
महिला विश्व कप का 12वां मुकाबला शनिवार को इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 253 रन बनाए। उनके लिए कप्तान नैट सिवर ब्रंट ने सर्वाधिक 117 रनों की पारी खेली। जवाब में श्रीलंका की टीम 45.4 ओवर में सिर्फ 164 रन ही बना सकी। इंग्लैंड के लिए सोफी एकलेस्टोन ने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि नैट सिवर ब्रंट और चार्ली डीन ने दो-दो सफलताएं हासिल कीं। वहीं, लिंसी स्मिथ और एलिस कैप्सी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन

अंक तालिका का हाल
इंग्लैंड ने इस जीत के साथ महिला विश्व कप की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। तीन मैच जीतकर टीम छह अंकों के साथ शीर्ष पर है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर खिसक गई। उसके खाते में पांच अंक हैं और नेट रन रेट 1.960 है। भारत तीसरे पायदान पर है। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम ने तीन में से दो मैच जीतकर चार अंक हासिल कर लिए हैं। उनका नेट रन रेट 0.959 हो गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें