फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG W vs IND W: इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच क्यों नहीं खेल रहीं हरमनप्रीत? नंदिनी को मिला डेब्यू का मौका

Thu, 28 May 2026 11:03 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेल्म्सफोर्ड

सार

इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टी20 मैच में हरमनप्रीत कौर भारतीय महिला टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें आराम दिया गया है। उनकी जगह स्मृति मंधाना को टीम की कप्तानी का जिम्मा मिला है।
विज्ञापन
नंदिनी शर्मा-हरमनप्रीत कौर - फोटो : BCCI Women (X)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। इससे पहले भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। आज पहला मुकाबला चेल्म्सफोर्ड में खेला जा रहा है, जिसमें भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर नहीं खेल रही हैं। बीसीसीआई ने बताया कि उन्हें आराम दिया गया है और उनकी जगह स्मृति मंधाना टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
विज्ञापन

नंदिनी शर्मा को मिला डेब्यू का मौका
इस मैच में भारत के लिए नंदिनी शर्मा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला है। 24 वर्षीय नंदिनी तेज गेंदबाजी में माहिर हैं और महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली के लिए खेले 10 मुकाबलों में उन्होंने 17 विकेट अपने नाम किए।

इंग्लैंड ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
इंग्लैंड ने पहले टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत की कप्तान स्मृति मंधाना ने बताया कि, हरमनप्रीत इस मैच में नहीं खेलेंगी। वह अगले मैच में नजर आएंगी। उन्होंने आगे कहा, टी20 के लिहाज से ऑस्ट्रेलिया का दौरा हमारे लिए अच्छा रहा। दक्षिण अफ्रीका ने भी अच्छा क्रिकेट खेला। हमें कई ऐसी बातों का पता चला जिन पर हमें काम करने की जरूरत है, और विश्व कप से पहले ऐसा होना बहुत अच्छी बात है।

विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी।

इंग्लैंड: सोफिया डंक्ली, एलिस कैप्सी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनिएल गिब्सन, चार्ली डीन (कप्तान), इसी वोंग, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल, टिली कोर्टिन-कोलमन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें