फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG W vs IND W: दूसरे टी20 में इंग्लैंड की वापसी, भारत से की 1-1 की बराबरी; कब होगा सीरीज विजेता का फैसला?

Sat, 30 May 2026 10:50 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल

सार

भारतीय महिला टीम के खिलाफ इंग्लैंड ने शनिवार को दूसरे टी20 मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। अब इस सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला दो जून को टॉन्टन में खेला जाएगा। भारत की नजरें इस मैच में जीत के साथ सीरीज अपने नाम करने पर होंगी।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम - फोटो : @BCCIWomen
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड की महिला टीम ने भारत के खिलाफ शनिवार को दूसरे टी20 मुकाबले में 26 रनों से शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज में वापसी कर ली। इससे पहले स्मृति मंधाना के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम ने गुरुवार (28 मई) को खेला गया पहला मुकाबला 38 रनों से जीता था। अब इंग्लैंड की जीत के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। तीसरा और अंतिम मुकाबला दो जून यानी मंगलवार को टॉन्टन में खेला जाएगा।  
विज्ञापन

इंग्लैंड की पारी
इंग्लैंड महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। टीम के लिए फ्रेया केम्प ने मात्र 13 गेंदों में नाबाद 39 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि डैनी व्याट-हॉज ने 25 गेंदों पर 29 रन, एमी जोन्स ने 22 गेंदों में 28 रन और एलिस कैप्सी ने 28 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से युवा स्पिनर श्री चरणी सबसे सफल गेंदबाज रहीं और उन्होंने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

भारत की पारी
169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। भारत के लिए यास्तिका भाटिया ने 36 गेंदों में 33 रन बनाए, जबकि कप्तान स्मृति मंधाना ने 25 गेंदों पर 32 रन और हरमनप्रीत कौर ने 22 गेंदों में 28 रन की पारी खेली। शेफाली वर्मा ने भी तेज शुरुआत देते हुए 14 गेंदों पर 22 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं। इंग्लैंड की ओर से फ्रेया केम्प ने दो विकेट झटके, जबकि चार्ली डीन ने भी अहम मौकों पर दो विकेट लेकर भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। परिणामस्वरूप इंग्लैंड ने मुकाबला 26 रन से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें