फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs ZIM Test: इंग्लैंड की टीम बड़ी जीत की ओर अग्रसर, जिम्बाब्वे को फॉलोऑन खेलने का दिया है न्योता

Sat, 24 May 2025 09:20 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम

सार

इंग्लैंड ने पहली पारी छह विकेट पर 565 रन पर घोषित करने के बाद जिम्बाब्वे की पहली पारी को 265 रन पर समेट दिया। 
विज्ञापन
बेन स्टोक्स - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को फॉलोऑन करने के बाद मेहमान टीम के 30 रन तक दो विकेट झटक कर बड़ी जीत की ओर कदम बढ़ा दिए। जिम्बाब्वे को चार दिवसीय टेस्ट में पारी की हार से बचने के लिए अभी और 270 रन की जरूरत है जबकि उनके आठ विकेट बचे हुए हैं।
विज्ञापन

इंग्लैंड ने पहली पारी छह विकेट पर 565 रन पर घोषित करने के बाद जिम्बाब्वे की पहली पारी को 265 रन पर समेट दिया। सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट के शानदार पहले टेस्ट शतक ने जिम्बाब्वे ने पहली पारी कुछ संघर्ष दिखाया। चाय के विश्राम के बाद उनके 139 रन पर आउट होने से टीम ने आखिरी सत्र में छह विकेट (पहली पारी के चार और दूसरी पारी के दो) गवां दिए। इसमें दूसरी पारी में बेनेट (एक रन) का विकेट भी शामिल है।

इससे पहले शुरुआती दिन दबदबे भरे प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड ने सुबह तीन विकेट पर 498 रन से खेलना शुरू किया और ओली पोप का विकेट गंवा दिया जो रात के स्कोर में महज दो रन जोड़ सके और 171 रन पर आउट हुए। कप्तान बेन स्टोक्स नौ रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि हैरी ब्रुक ने 50 गेंद में 58 रन की पारी खेली और ब्लेसिंग मुजारबानी की गेंद पर आउट हुए जिसके बाद इंग्लैंड ने पारी घोषित कर दी। जेमी स्मिथ चार रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन

जिम्बाब्वे के लिए मुजारबानी ने 143 रन देकर तीन विकेट लिए। जिम्बाब्वे ने लंच तक एक विकेट गंवाकर 73 रन बना लिए थे और टीम इंग्लैंड की पहली पारी से 492 रन से पीछे है। दोनों टीमें 22 साल में पहली बार टेस्ट में आमने सामने हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें