फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs WI T20: इंग्लैंड ने दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज को चार विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई

Mon, 09 Jun 2025 11:55 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल

सार

सीरीज के शुरुआती मैच में 96 रन बनाने वाले बटलर ने 36 गेंदों पर 47 रन बनाकर एक बार फिर टीम के शीर्ष स्कोरर रहे।
विज्ञापन
इंग्लैंड की टीम - फोटो : ECB Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में  वेस्टइंडीज को नौ गेंद शेष रहते चार विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। टीम ने इससे पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी विंडीज का सूपड़ा साफ किया था। अब इंग्लैंड के नए सीमित ओवर के कप्तान हैरी ब्रुक ने 11 दिनों के अंदर दूसरी सीरीज अपने नाम की है। जोस बटलर के बाद टीम की कमान संभालने वाले ब्रूक की यह पांच मैचों में पांचवीं जीत है।
विज्ञापन

वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग कर 196 रन बनाए

वेस्टइंडीज ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर छह विकेट पर 196 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने 18.3 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाकर मैच और सीरीज अपने नाम की। इंग्लैंड ने नौ गेंद शेष रहते जीत दर्ज की, लेकिन उसके लिए वेस्टइंडीज के लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं था। जरूरी रनरेट एक समय 11 रन प्रति ओवर से अधिक  हो गया था। टीम हालांकि शीर्ष क्रम में छह में से पांच बल्लेबाजों के शानदार प्रयास से जीत दर्ज करने में सफल रही।

बटलर रहे शीर्ष स्कोरर

जैकब बेथेल (10 गेंद में 26 रन) और टॉम बैंटन (11 गेंद में नाबाद 30) ने पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 21 गेंदों पर 56 रन की साझेदारी कर वेस्टइंडीज की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। सीरीज के शुरुआती मैच में 96 रन बनाने वाले बटलर ने 36 गेंदों पर 47 रन बनाकर एक बार फिर टीम के शीर्ष स्कोरर रहे।

होल्डर और शेफर्ड की तूफानी पारी

वेस्टइंडीज ने इससे पहले आखिरी दो ओवर में 47 रन बटोर कर प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। इस दौरान टीम ने  19वें ओवर में आदिल राशिद के खिलाफ पांच छक्के की मदद से 31 रन बटोरे। पूर्व कप्तान जैसन होल्डर (नाबाद 29) ने शुरुआती तीन गेंदों पर छक्के जड़े जबकि आखिरी दो गेंदों पर रोमारियो शेफर्ड (19) ने गेंद को दर्शको के पास पहुंचाया।

कप्तान होप ने 49 रन की पारी खेली

कप्तान शाई होप वेस्टइंडीज के लिए शीर्ष स्कोरर रहे जिन्होंने चार छक्के की मदद से 38 गेंदों में 49 रन बनाए। उन्होंने सलामी बल्लेबाज एविन लुईस के पहली गेंद पर खाता खोले बगैर आउट होने के बाद जॉनसन चार्ल्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की। चार्ल्स ने 39 गेंदों में 47 रन की पारी में तीन छक्के और तीन चौके लगाए।  
विज्ञापन

ल्यूक वुड रहे प्लेयर ऑफ द मैच

मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले ल्यूक वुड ने चार्ल्स को भी चलता किया। उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ 25 रन खर्च कर दो विकेट लिए और मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। सीरीज का तीसरा मैच मंगलवार को साउथैम्प्टन में खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें