फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉनी बेयरस्टो की पारी से इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को पहले टी-20 में पांच विकेट से रौंदा

Sat, 28 Nov 2020 07:20 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
विज्ञापन
जॉनी बेयरस्टो
विज्ञापन

जॉनी बेयरस्टो (नाबाद 86) की मदद से इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को पहले टी-20 में चार गेंद शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया। बल्लेबाजी का निमंत्रण पाकर दक्षिण अफ्रीका ने फॉफ डु प्लेसिस (58) और वेन डेर दुसेन (37) की मदद से छह विकेट पर 179 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड ने 19.2 ओवरों में पांच विकेट पर 183 रन बना लिए। 

विज्ञापन


बेयरस्टो ने 48 गेंदों की पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाए। अंतिम दो ओवरों में मेहमान टीम को 18 रन की जरूरत थी। रबादा के ओवर में 11 रन आए जिसमें सैम कुरेन (07) का छक्का शामिल थे। अंतिम ओवर में जब सात रन की जरूरत थी तब बेयरस्टो ने पहली गेंद पर चौका और दूसरी गेंद पर छक्का जड़कर इंग्लैंड को जीत दिला दी। स्टोक्स ने 37 रन की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज लिंडे और लुंगी नगिदी ने दो-दो विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें