फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs SCO: स्कॉटलैंड पर इंग्लैंड ने दर्ज की पांच विकेट से जीत, सुपर-8 की उम्मीदें जीवित; रशीद और बैंटन चमके

Sat, 14 Feb 2026 07:31 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को पांच विकेट से हरा दिया। शनिवार को कोलकाता में खेले गए मुकाबले में स्कॉटलैंड ने 19.4 ओवर में 10 विकेट पर 152 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 18.2 ओवर में 155 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को हराया - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को पांच विकेट से हराकर सुपर-8 की अपनी उम्मीदें जीवित रखीं। इस मुकाबले में पहले गेंद से आदिल रशीद चमके, फिर बल्ले से टॉम बैंटन ने नाबाद अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाई। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। स्कॉटलैंड की टीम 19.4 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में इंग्लैंड ने 18.2 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

स्कॉटलैंड की पारी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की शुरुआत खराब रही। जोफ्रा आर्चर ने पावरप्ले में ही जॉर्ज मुंसी (4) और ब्रैंडन मैकमुलन (0) को आउट कर इंग्लैंड को बढ़त दिलाई। पावरप्ले के अंत तक स्कॉटलैंड का स्कोर 42/3 था। इसके बाद कप्तान रिची बेरिंग्टन ने पारी को संभाला। उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों पर 49 रन बनाए (5 चौके, 2 छक्के)। माइकल जोन्स ने भी 20 गेंदों में 33 रन की तेज पारी खेली। 12.3 ओवर में स्कॉटलैंड 113/3 के मजबूत स्कोर पर था और 180 के पार जाता दिख रहा था। लेकिन यहीं से मैच पलट गया।

आदिल रशीद ने एंड बदलते ही खेल की दिशा बदल दी। उन्होंने पहले बेरिंगटन को आउट किया, फिर अपने अगले ओवर में मैथ्यू क्रॉस और मार्क वॉट को चलता किया। राशिद ने 3/36 का शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे छोर से लियाम डॉसन ने भी दो विकेट लेकर स्कॉटलैंड की कमर तोड़ दी। इंग्लैंड के इन दोनों स्पिनरों ने चार ओवर में पांच विकेट निकालकर स्कॉटलैंड को 113/3 से 127/8 पर ला दिया। टीम ने 14 रन के अंदर पांच विकेट गंवा दिए। आखिरकार स्कॉटलैंड 152 रन पर सिमट गई, जो उनकी मजबूत स्थिति के मुकाबले कम स्कोर साबित हुआ।
विज्ञापन

इंग्लैंड की पारी
153 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत भी खराब रही। टीम महज 13 रन पर दो विकेट गंवा चुकी थी। फिल सॉल्ट (2) और जोस बटलर (3) सस्ते में आउट हो गए। ऐसे में टॉम बैंटन ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने 41 गेंदों पर नाबाद 63 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। यह उनका टूर्नामेंट में पहला बड़ा स्कोर था। जैकब बेथेल ने 28 गेंदों में 32 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। दोनों ने 45 गेंदों में 66 रन जोड़कर पारी को संभाला।हैरी ब्रूक और सैम करन (20 गेंदों में 28 रन) ने भी उपयोगी योगदान दिया। अंत में विल जैक्स ने एक छक्का और एक चौका लगाकर 18.2 ओवर में मैच खत्म कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें