फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs SA Playing-11: इंग्लैंड के बल्लेबाजों के सामने द. अफ्रीका की मुश्किल चुनौती, देखें संभावित प्लेइंग-11

Fri, 21 Jun 2024 02:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रोस आइलेट

सार

England vs South Africa T20 World Cup 2024 Playing 11 Prediction: इंग्लैंड के बल्लेबाजों के सामने हालांकि कगिसो रबाडा की रफ्तार और केशव महाराज की फिरकी का सामना करने की चुनौती होगी। दोनों ने अमेरिका के खिलाफ बीच के और डेथ ओवरों में संयम और अनुशासन के साथ गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को जीत दिलाई।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सह मेजबान वेस्टइंडीज को हराकर फॉर्म में लौटे इंग्लैंड के बल्लेबाजों के सामने टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण के दूसरे मैच में शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के दमदार गेंदबाजी आक्रमण की कठिन चुनौती होगी। इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को सुपर आठ चरण के पहले मैच में आठ विकेट से हराया। अब वह ग्रुप में नेट रनरेट (+1.34) के आधार पर शीर्ष पर है चूंकि दक्षिण अफ्रीका का नेट रनरेट उससे कम (+0.90) है। अब दक्षिण अफ्रीका को हराने पर सेमीफाइनल में उसका प्रवेश लगभग तय हो जाएगा।
विज्ञापन


दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका को सुपर आठ चरण के पहले मैच में अमेरिका ने कड़ी चुनौती दी, लेकिन अफ्रीकी टीम 18 रन से जीत दर्ज करने में कामयाब रही। इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के लिए 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए फिल साल्ट के 47 गेंद में नाबाद 87 रन की मदद से 17.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। सॉल्ट एक बार फिर कप्तान जोस बटलर के साथ इंग्लैंड को शानदार शुरूआत दिलाना चाहेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रुप चरण में मिली हार में 42 रन बनाने वाले बटलर अब तक चार पारियों में 91 रन ही बना सके हैं। जॉनी बेयरस्टो ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 48 रन बनाकर फॉर्म में वापसी की है। इससे पहले वह कुल 46 रन ही बना सके थे।
विज्ञापन


इंग्लैंड के बल्लेबाजों के सामने हालांकि कगिसो रबाडा की रफ्तार और केशव महाराज की फिरकी का सामना करने की चुनौती होगी। दोनों ने अमेरिका के खिलाफ बीच के और डेथ ओवरों में संयम और अनुशासन के साथ गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को जीत दिलाई।

दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटोन डिकॉक का फॉर्म में लौटना भी शुभ संकेत है जिन्होंने अमेरिका के खिलाफ 40 गेंद में 74 रन बनाए। इंग्लैंड ने सुपर आठ चरण का पहला मैच यहीं खेला था जिसका उसे फायदा मिलेगा। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 200 रन के भीतर रोक दिया। आदिल रशीद ने 5.25 की इकॉनॉमी रेट से गेंदबाजी की जबकि जोफ्रा आर्चर ने 12 डॉट गेंदें डाली।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, रीस टॉपले, मार्क वुड।

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्त्जे, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें