फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs NZ: इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज पर खतरे के बादल, विलियम्सन के बाद कोरोना संक्रमित निकला यह खिलाड़ी

Wed, 15 Jun 2022 07:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम

सार

न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट हारकर दबाव में है। ऐसे में कोरोना के मामले सामने आने पर टीम पर और खतरा मंडराने लगा है। दूसरे टेस्ट में जॉनी बेयरस्टो और नवनियुक्त कप्तान बेन स्टोक्स की बेहतरीन पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 50 ओवर में ही 299 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया था।
विज्ञापन
माइकल ब्रेसवेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन के बाद एक और खिलाड़ी कोरोना संक्रमित मिला है। यह खिलाड़ी इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को समाप्त हुए दूसरे टेस्ट में भी खेल रहा था। हालांकि, इस मैच में कीवी टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

दरअसल, बुधवार सुबह न्यूजीलैंड के स्पिनर माइकल ब्रेसवेल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह नॉटिंघम टेस्ट में कीवी टीम का हिस्सा थे और पांचवें दिन यानी मंगलवार को आठ ओवर गेंदबाजी भी की थी। वहीं, टीम के कप्तान केन विलियम्सन दूसरा टेस्ट शुरू होने से पहले कोरोना संक्रमित मिले थे। ब्रेसवेल को फिलहाल आइसोलेशन में भेज दिया गया है। 
 

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बताया कि बुधवार सुबह लक्षण दिखने के बाद उनका रैपिड एंटीजेन टेस्ट हुआ। इसमें वह कोरोना से संक्रमित पाए गए। अब उन्हें पांच दिन आइसोलेट रहना होगा। इसके बाद ही वह टीम से दोबारा जुड़ सकेंगे। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट 23 जून से लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाएगा। 

हालांकि, टीम के बाकी खिलाड़ियों की जांच होनी बाकी है। बुधवार को सभी खिलाड़ियों की जांच होगी। इसके बाद ही मामला कुछ सामने आ पाएगा। ब्रेसवेल दूसरे टेस्ट में टीम का हिस्सा थे और कई और खिलाड़ियों के उनके संपर्क में आने की संभावना है। फिलहाल न्यूजीलैंड क्रिकेट ने किसी रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है। 
विज्ञापन

न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट हारकर दबाव में है। ऐसे में कोरोना के मामले सामने आने पर टीम पर और खतरा मंडराने लगा है। दूसरे टेस्ट में जॉनी बेयरस्टो और नवनियुक्त कप्तान बेन स्टोक्स की बेहतरीन पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 50 ओवर में ही 299 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया था। बेयरस्टो ने दूसरी पारी में तूफानी शतक जड़ा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें