फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs NZ: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने बल्लेबाजी में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, मुथैया मुरलीधरन को छोड़ा पीछे

Tue, 14 Jun 2022 05:33 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम

सार

बोल्ट ने अब तक 76 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें से 69 मैचों की 79 पारियों में 11वें नंबर पर उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। बोल्ट ने इस दौरान 16.41 की औसत से 640 रन बनाए। उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया है। 
विज्ञापन
मुथैया मुरलीधरन और ट्रेंट बोल्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में 299 रन का लक्ष्य दिया है। नॉटिंघम में खेले जा रहे मुकाबले के पांचवें दिन न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में 284 रन पर ऑल आउट हो गई। उसके लिए डैरेल मिचेल ने नाबाद 62 रन बनाए। वहीं, तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने 17 रनों का योगदान दिया। बोल्ट ने अपनी इस पारी के दौरान एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


दरअसल, बोल्ट 11वें नंबर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैय मुरलीधरन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मुरलीधरन ने अपने करियर में 133 टेस्ट मैच खेले थे। इनमें से 87 मुकाबलों की 98 पारियों में उन्होंने 11वें नंबर पर बल्लेबाजी की थी। मुरलीधरन के नाम 11.31 की औसत से 623 रन थे। उनके बल्ले से एक भी शतक या अर्धशतक नहीं निकला था। अब बोल्ट उनसे आगे हो गए हैं।

ट्रेंट बोल्ट और डैरेल मिचेल - फोटो : सोशल मीडिया
बोल्ट को पीछे छोड़ सकते हैं एंडरसन
बोल्ट ने अब तक 76 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें से 69 मैचों की 79 पारियों में 11वें नंबर पर उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। बोल्ट ने इस दौरान 16.41 की औसत से 640 रन बनाए। उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया है। सक्रिय खिलाड़ियों में जेम्स एंडरसन इस रिकॉर्ड के मामले में बोल्ट के सबसे करीब हैं। एंडरसन ने 119 मैच की 165 पारियों में 618 रन 11वें नंबर पर बनाए हैं। उनके नाम भी एक अर्धशतक है।

11वें नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज देश पारी रन
ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड 79 640
मुथैया मुरलीधरन श्रीलंका 98 623
जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 165 618
ग्लेन मैक्ग्रा ऑस्ट्रेलिया 128 603
कर्टनी वॉल्श वेस्टइंडीज 122 553
विज्ञापन

ट्रेंट बोल्ट - फोटो : सोशल मीडिया
सीरीज में बढ़त बनाए रखने पर इंग्लैंड की नजर
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इंग्लिश टीम ने लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट को अपने नाम किया था। न्यूजीलैंड को सीरीज में वापसी करने के लिए इस मैच को जीतना होगा। अगर इंग्लैंड की टीम जीत जाती है तो वह सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी। वहीं, ड्रॉ होने पर इंग्लिश टीम 1-0 से आगे रहेगी।

मैच में लग चुके हैं चार शतक
नॉटिंघम टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 10 विकेट पर 553 रन बनाए थे। डैरेल मिचेल ने 190 और टॉम ब्लंडेल ने 106 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड ने पहली पारी में 10 विकेट पर 539 रन बनाए थे। जो रूट ने 176 और ओली पोप ने 145 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड को पहली पारी में 14 रनों की बढ़त मिली थी। उसने दूसरी पारी में 284 रन बनाए। इस तरह उसकी कुल बढ़त 298 रनों की हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें