फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs NZ: जो रूट ने रचा कीर्तिमान, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 14000 रन; सचिन के बाद हासिल की खास उपलब्धि

Sat, 20 Jun 2026 08:12 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। वह सचिन तेंदुलकर के बाद टेस्ट क्रिकेट में 14,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन
जो रूट - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के दिग्गज और स्टार बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक बेहद ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ द ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन गुरुवार को जो रूट ने टेस्ट फॉर्मेट में अपने 14,000 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह क्रिकेट जगत के एक बेहद एलीट और खास क्लब में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन


सचिन तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी
इस ऐतिहासिक आंकड़े को पार करते ही जो रूट टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 14,000 या उससे अधिक रन बनाने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारत के महान पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ही इस जादुई आंकड़े को छू सके थे।

सचिन तेंदुलकर से छूटे पीछे
नियमित कप्तान बेन स्टोक्स की अनुपस्थिति में इस समय इंग्लैंड टीम की कप्तानी संभाल रहे जो रूट ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 302 पारियां (innings) लीं। इस मामले में वह सचिन तेंदुलकर से पीछे रह गए। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में 14,000 रन का आंकड़ा पार करने के लिए सिर्फ 279 पारियां खेली थीं, यानी जो रूट ने सचिन की तुलना में 24 पारियां अधिक लीं।

विज्ञापन

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष बल्लेबाज
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची इस प्रकार है:

खिलाड़ी का नाम (देश) पारियां  कुल टेस्ट रन
सचिन तेंदुलकर (भारत) 279 15,921
जो रूट (इंग्लैंड) 165* 14,000*
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) 168 13,378
जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) 166 13,289
राहुल द्रविड़ (भारत) 164 13,288
विज्ञापन

जो रूट का शानदार टेस्ट करियर
36 वर्षीय जो रूट को आधुनिक टेस्ट क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। साल 2012 में भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज (डेब्यू) करने वाले रूट का टेस्ट क्रिकेट में करियर औसत 50.77 का रहा है। उन्होंने अपने शानदार टेस्ट करियर में अब तक कुल 66 अर्धशतक और 41 शतक जड़े हैं।

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को दिया 463 रन का लक्ष्य
न्यूजीलैंड ने 'द ओवल' में खेले जा रहे टेस्ट मैच को जीतने के लिए इंग्लैंड को 463 रन का लक्ष्य दिया है। इंग्लैंड के पास इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए 5 सत्र का समय है। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 362 रन पर सिमटी। दूसरी पारी में हेनरी निकोलस न्यूजीलैंड के शीर्ष स्कोरर रहे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए इस खिलाड़ी ने 171 गेंदों पर 16 चौकों की मदद से 121 रन की पारी खेली। इसके अलावा, रचिन रवींद्र ने 99 गेंदों पर 76 और डेरिल मिचेल ने 108 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली। नाथन स्मिथ ने 51 गेंदों पर 38 रन बनाए। 

न्यूजीलैंड को पहली पारी में 100 रन की बढ़त मिली थी। इसी आधार पर इंग्लैंड को जीत के लिए 463 रन का लक्ष्य मिला है। इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर और मैथ्यू फिशर ने 3-3 विकेट लिए। जोश टंग ने 2, जबकि सोन्नी बाकेर और जैकब बेथेल ने 1-1 विकेट लिए। अब तक हुए मैच पर नजर डालें तो, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने पहली पारी में ग्लेन फिलिप्स के पहले शतक की बदौलत 391 रन बनाए थे। इंग्लैंड के लिए जैकब बेथेल ने 3, जोफ्रा आर्चर, मैथ्यू फिशर, और सोन्नी बाकेर ने 2-2 विकेट लिए थे। जोश टंग को 1 विकेट मिला था। इसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 291 रन पर सिमटी थी और पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड से 100 रन से पिछड़ गई थी। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 5 विकेट लिए थे। विल ने 2, जबकि काइल जैमिसन और नाथन स्मिथ ने 1-1 विकेट लिए थे। 

इंग्लैंड अगर 463 रन बनाकर जीत हासिल करने में कामयाब रहती है, तो टेस्ट क्रिकेट में उसका सबसे बड़ा रन चेज होगा। मौजूदा समय में इंग्लैंड का सबसे बड़े रन चेज का टेस्ट रिकॉर्ड है भारत के खिलाफ है। जुलाई 2022 में इंग्लैंड ने एजबेस्टन में 378 रन बनाकर मैच जीता था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें