फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG VS NZ: ईसीबी जांच में बेन स्टोक्स को क्लीन चिट, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए बतौर कप्तान वापसी

Sun, 21 Jun 2026 09:02 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईसीबी की जांच में बेन स्टोक्स को नाइटक्लब विवाद में पूरी तरह निर्दोष पाया गया है, जबकि गस एटकिंसन को भी हमले का पीड़ित माना गया। दोनों खिलाड़ियों को कर्फ्यू उल्लंघन के लिए चेतावनी दी गई है और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम में शामिल कर लिया गया है।

विज्ञापन
बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन - फोटो : ANI/ECB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल कर लिया है। यह फैसला उस अनुशासनात्मक जांच के पूरा होने के बाद लिया गया, जो लॉर्ड्स टेस्ट के बाद हुई एक कथित नाइटक्लब घटना को लेकर शुरू की गई थी। इससे पहले दोनों खिलाड़ियों को अनुशासनात्मक कारणों से दूसरे टेस्ट मैच की टीम से बाहर रखा गया था। उस मुकाबले में इंग्लैंड की कप्तानी जो रूट ने संभाली थी, लेकिन टीम को 253 रन से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

क्या था मामला?
लॉर्ड्स टेस्ट समाप्त होने के बाद 8 जून की रात बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन टीम द्वारा निर्धारित कर्फ्यू नियमों का उल्लंघन करते पाए गए थे। इसके बाद ब्रिटिश मीडिया में खबरें सामने आईं कि गस एटकिंसन एक नाइटक्लब में हुए विवाद में शामिल थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक रग्बी अकादमी खिलाड़ी ने एटकिंसन पर हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन उसका मुक्का एक सुरक्षा कर्मी को लग गया, जिसके कारण उसे टांके लगाने पड़े। घटना के बाद ईसीबी ने मामले की जांच शुरू की थी और दोनों खिलाड़ियों को दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था।

स्टोक्स को मिली क्लीन चिट
ईसीबी की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि बेन स्टोक्स उस समय नाइटक्लब में मौजूद नहीं थे, जब यह विवाद हुआ। बोर्ड ने कहा कि स्टोक्स न तो इस घटना में शामिल थे और न ही उन्होंने इसे देखा था। ईसीबी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, 'स्टोक्स और एटकिंसन ने कुछ अनुबंधीय दायित्वों का उल्लंघन किया, जिनके तहत इंग्लैंड के खिलाड़ियों को हर समय उच्चतम स्तर का आचरण बनाए रखना होता है और इंग्लैंड क्रिकेट के हित में कार्य करना होता है।' हालांकि बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि दोनों खिलाड़ियों को हिंसक घटना के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
 

एटकिंसन भी नहीं थे दोषी
ईसीबी के अनुसार जांच में सामने आया कि गस एटकिंसन पर बिना किसी उकसावे के हमला किया गया था और उन्होंने किसी भी मौके पर जवाबी कार्रवाई नहीं की। बयान में कहा गया, 'उपलब्ध साक्ष्य बताते हैं कि एटकिंसन बिना उकसावे के हुए हमलों के शिकार थे और उन्होंने किसी भी अवसर पर पलटवार नहीं किया।'

दोनों खिलाड़ियों को मिली चेतावनी
हालांकि क्लब विवाद में दोनों को दोषी नहीं पाया गया, लेकिन टीम कर्फ्यू का उल्लंघन करने के कारण ईसीबी ने बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन को लिखित चेतावनी जारी की है। दूसरे टेस्ट के लिए चयन से बाहर रखा जाना भी उनकी अनुशासनात्मक सजा का हिस्सा माना गया।

सीरीज 1-1 से बराबर
दूसरे टेस्ट के दौरान बेन स्टोक्स ने डरहम के लिए काउंटी चैंपियनशिप मैच खेला था। वहीं, न्यूजीलैंड ने ओवल टेस्ट में इंग्लैंड को 253 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा और निर्णायक टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम
बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जेमी स्मिथ और जोश टंग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें