फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs NZ 2nd Test: इंग्लैंड की पहली पारी 539 रन पर सिमटी, बोल्ट ने लिए पांच विकेट, न्यूजीलैंड को 230 प्लस रन की बढ़त

Mon, 13 Jun 2022 11:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम

सार

बाएं हाथ के न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने टेस्ट करियर में 10वीं बार पांच विकेट चटकाए जिससे लंच से पहले इंग्लैंड की पारी सिमट गई। माइकल ब्रेसवेल को भी तीन सफलता मिली।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को इंग्लैंड को पहली पारी में 539 रन पर ऑलआउट कर दिया। दूसरी पारी में चौथे दिन खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने सात विकेट गंवाकर 224 रन बना लिए हैं। पहली पारी में न्यूजीलैंड ने 553 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम को फिलहाल 230 से ज्यादा रन की बढ़त हासिल है।
विज्ञापन


इससे पहले बाएं हाथ के न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने टेस्ट करियर में 10वीं बार पांच विकेट चटकाए जिससे लंच से पहले इंग्लैंड की पारी सिमट गई। माइकल ब्रेसवेल को भी तीन सफलता मिली। बोल्ट ने 106 रन खर्च किए तो वहीं पदार्पण कर रहे ब्रेसवेल ने 62 रन दिए। इसके अलावा मैट हेनरी को एक विकेट मिला।

इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 473 रन से की। तब 163 रन पर बल्लेबाजी कर रहे पूर्व कप्तान जो रूट ने रिवर्स स्कूप पर छक्का लगाकर आक्रामक तेवर दिखाए। वह बीती रात के अपने स्कोर में 13 रन का इजाफा करने के बाद बोल्ट का शिकार बने। रूट 176 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन


ब्रेसवेल की गेंद पर डेरिल मिशेल ने एक हाथ से शानदार कैच पकड़कर स्टुअर्ट ब्रॉड (नौ रन) को पवेलियन की राह दिखाई। बेन फॉक्स (56) अर्धशतक लगाने के बाद नए बल्लेबाज मैथ्यू पोट्स के साथ गफलत में फंस कर रन आउट हुए।

बोल्ट ने इसके बाद पोट्स को बोल्ड कर मैच में अपने पांच विकेट पूरे किए। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने पांचवीं बार यह कारनामा किया। ब्रेसवेल की गेंद पर जिम्मी एंडरसन (नौ रन) के स्टंप होने के साथ ही इंग्लैंड की पारी खत्म हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें