फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs NZ: जन्मदिन पर किस्मत ने दिया स्टोक्स का साथ, जानें क्यों बोल्ड होने के बावजूद अंपायर ने उन्हें वापस बुलाया

Sat, 04 Jun 2022 10:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

27वें ओवर की तीसरी गेंद पर ग्रैंडहोम ने शानदार इनस्विंग गेंद पर बाएं हाथ के बल्लेबाज स्टोक्स को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद स्टोक्स नाखुश होकर पवेलियन लौटने लगे, लेकिन अंपायर ने उन्हें वापस बुला लिया।
विज्ञापन
बेन स्टोक्स जिस गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए, वह नो बॉल निकली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट में मैदान पर भरपूर ड्रामा देखने को मिला। 277 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 69 के स्कोर पर ही चार विकेट गंवा दिए थे।
विज्ञापन


इसके बाद बर्थडे ब्वॉय बेन स्टोक्स मैदान पर उतरे। स्टोक्स आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं और इसी दिन किस्मत ने उनका जबरदस्त साथ दिया। इंग्लैंड की पारी के 27वें ओवर में कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने स्टोक्स को क्लीन बोल्ड कर दिया।

ग्रैंडहोम ने नो बॉल फेंकी
विज्ञापन

27वें ओवर की तीसरी गेंद पर ग्रैंडहोम ने शानदार इनस्विंग गेंद पर बाएं हाथ के बल्लेबाज स्टोक्स को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद स्टोक्स नाखुश होकर पवेलियन लौटने लगे। उनके चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम जश्न मनाने में व्यस्त थी।

हालांकि, न्यूजीलैंड का जश्न कुछ ही देर का रहा और फील्ड अंपायर माइकल गफ ने इसे नो बॉल करार दिया। ग्रैंडहोम ने ओवरस्टेप किया था। तब स्टोक्स एक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। ग्रैंडहोम ने स्टोक्स को बर्थडे गिफ्ट दिया और स्टोक्स हंसते हुए वापस क्रीज में लौट आए। 

बेन स्टोक्स - फोटो : अमर उजाला
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में वह 54 रन बनाकर आउट हुए। स्टोक्स के नाम कई रिकॉर्ड हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में पांच हजार से ज्यादा रन और 150 से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले सिर्फ पांचवें खिलाड़ी हैं। वह  महान सर गैरी सोबर्स, इयान बोथम, कपिल देव, जैक कैलिस जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हुए।
विज्ञापन

लॉर्ड्स टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 132 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड की पहली पारी 141 रन पर सिमट गई थी। पहली पारी में इंग्लैंड को नौ रन की बढ़त हासिल हुई। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने 285 रन बनाए और इस तरह 277 रन का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें