फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी का जश्न: भारतीय क्रिकेट टीम ने लंदन में फहराया तिरंगा, कोहली समेत पूरी टीम ने गाया राष्ट्रगान

Sun, 15 Aug 2021 04:54 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

भारतीय टीम जो इस वक्त लंदन में मौजूद है और इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है, उसने साथ मिलकर चौथे दिन के खेल की शुरुआत से पहले तिरंगा फहराया। 
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : screengrab from twitter@BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत आज अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देशभर में लोग आजादी के उत्सव का जश्न मना रहे हैं। इस मौके पर लंदन में मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम ने भी एक साथ मिलकर तिरंगा फहराया। भारतीय टीम जो इस वक्त लंदन में मौजूद है और इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है, उसने साथ मिलकर चौथे दिन के खेल की शुरुआत से पहले तिरंगा फहराया। 

विज्ञापन


सभी खिलाड़ियों की मौजूदगी में भारतीय कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ने तिरंगा फहराया। इसके बाद खिलाड़ियों ने राष्ट्रगान भी गाया और 'भारत माता की जय' का उद्घोष किया। 
 

इससे पहले आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद वहां मौजूद टोक्यो ओलंपिक के सभी खिलाड़ियों की सराहना की। 

बात करें भारतीय क्रिकेट टीम की तो वह जून से ही ब्रिटेन में मौजूद है। टीम ने इस दौरान विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जिसमें उसे न्यूजीलैंड के हाथों आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अब भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली है जिसमें पहला मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें