स्मिथ और आर्चर के बीच तीखी बहस
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के नौवें ओवर में स्मिथ ने लेग साइड पर एक शानदार चौका लगाया, जिस पर आर्चर भड़कते हुए नजर आए। इसके तुरंत बाद आर्चर ने 150 किमी प्रति घंटा से ज्यादा की रफ्तार वाली बाउंसर फेंकी। स्मिथ जब इसे अपरकट करने से चूके, तो आर्चर उनके करीब आए और कुछ कमेंट किया। स्मिथ भी पीछे नहीं हटे और अगली ही दो गेंदों पर 10 रन ठोक डाले, जिसमें 155 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से फेंकी गई गेंद पर लगाया गया एक शानदार छक्का भी शामिल था।