फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs AUS: 'जब कुछ नहीं होता तब तेज फेंकते हो...', एशेज टेस्ट के दौरान स्मिथ और आर्चर के बीच हुई तीखी बहस

Sun, 07 Dec 2025 04:33 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन

सार

एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट के दौरान जोफ्रा आर्चर और स्टीव स्मिथ के बीच तीखी बहस हो गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन
आर्चर-स्मिथ - फोटो : @cricketcomau
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के बीच रविवार को एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट के दौरान तीखी नोकझोंक देखने को मिली। बता दें कि, मिचेल स्टार्क और माइकल नेसर के शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में आठ विकेट से हराया। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 241 रन बनाए और 64 रनों की बढ़त हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन दूसरी पारी में दो विकेट पर 69 रन बनाकर जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन

स्मिथ और आर्चर के बीच तीखी बहस
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के नौवें ओवर में स्मिथ ने लेग साइड पर एक शानदार चौका लगाया, जिस पर  आर्चर भड़कते हुए नजर आए। इसके तुरंत बाद आर्चर ने 150 किमी प्रति घंटा से ज्यादा की रफ्तार वाली बाउंसर फेंकी। स्मिथ जब इसे अपरकट करने से चूके, तो आर्चर उनके करीब आए और कुछ कमेंट किया। स्मिथ भी पीछे नहीं हटे और अगली ही दो गेंदों पर 10 रन ठोक डाले, जिसमें 155 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से फेंकी गई गेंद पर लगाया गया एक शानदार छक्का भी शामिल था।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने जीता दूसरा टेस्ट
छक्का लगाने के बाद स्मिथ ने आर्चर से कहा, 'जब कुछ नहीं हो रहा होता तब तेज फेंकते हो, चैंप।' इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अगले ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। स्मिथ ने गस एटकिंसन की गेंद पर छक्का जड़कर आठ विकेट से जीत पक्की कर दी। 65 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने तेज शुरुआत की। ट्रैविस हेड ने दो चौके और एक छक्का लगाया लेकिन 22 रन पर आउट हो गए। मार्नस लाबुशेन भी सिर्फ तीन रन बना सके। इसके बाद स्मिथ ने मात्र नौ गेंदों में नाबाद 23 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई, जबकि जेक वीदरएल्ड 17 रन पर नाबाद रहे। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें