फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs ENG Highlights: दूसरे दिन का खेल समाप्त, ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 378/6, इंग्लैंड पर 44 रन की बढ़त

Fri, 05 Dec 2025 06:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन

सार

Live Cricket Score, ENG vs AUS Ashes 2025: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ब्रिसबेन में दूसरा एशेज टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये दिन-रात्रि टेस्ट है। ऑस्ट्रेलिया की टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में फिलहाल 1-0 से आगे चल रही है।
विज्ञापन
जो रूट - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन  में पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। यह दिन-रात्रि टेस्ट है। दूसरे दिन इंग्लैंड ने नौ विकेट पर 325 रन के स्कोर से खेलना शुरू किया और पहली पारी में 334 रन पर शुरुआती सत्र में ऑलआउट हो गई। उनके लिए जो रूट 138 रन बनाकर नाबाद रहे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में छह विकेट गंवाकर 378 रन बना लिए हैं। एलेक्स कैरी 46 रन और माइकल नेसेर 15 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन


इंग्लैंड की पहली पारी
दूसरे दिन इंग्लैंड ने 325/9 से आगे खेलना शुरू किया। जो रूट (135 रन) और जोफ्रा आर्चर (32 रन) पर पारी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी थी, लेकिन आर्चर 38 रन बनाकर आउट हो गए। 10वें विकेट के लिए रूट और आर्चर के बीच 70 रनों की साझेदारी हुई। रूट के अलावा जैक क्राउली ने 76 रन की पारी खेली। वहीं, हैरी ब्रूक ने 31 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी की और छह विकेट झटके, माइकल नेसेर, स्कॉट बोलैंड और ब्रैंडन डॉगेट ने एक-एक सफलता अपने नाम की।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी जारी
ट्रेविस हैड और जेक वेदरएल्ड ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी हुई, जिसे ब्रायडन कार्स ने तोड़ा। उन्होंने हेड को एटकिंसन के हाथों कैच कराया। वह 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस दौरान वेदरएल्ड ने अपना पहला लगाया। वह 78 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 72 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मार्नस लाबुशेन ने भी अर्धशतकीय पारी खेली और 65 रन बनाकर लौटे। 

इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ ने कैमरन ग्रीन के साथ चौथे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी निभाई। ग्रीन 45 रन बनाकर आउट हुए। ब्रायडन कार्स ने उन्हें आउट किया। वहीं, स्मिथ भी 85 गेंद में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जोश इंग्लिस 23 रन बना सके। कैरी और नेसेर के बीच अब तक सातवें विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड की ओर से कार्स ने अब तक तीन विकेट लिए हैं, जबकि कप्तान स्टोक्स को दो विकेट मिले हैं। आर्चर ने एक विकेट लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें