फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली ने तोड़ा सौरव गांगुली का रिकॉर्ड, बनने जा रहे भारत के सबसे सफल कप्तान!

Wed, 22 Aug 2018 10:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8

शुरुआती दो मैच गंवाने के बाद नॉटिंघम टेस्ट में टीम इंडिया इंग्लैंड पर जख्मी शेर की तरह टूट पड़ी। अंग्रेजों को 203 रन से रौंदते हुए भारतीय टीम ने जोरदार वापसी की। इस विशाल जीत के साथ वह अब सीरीज में 1-2 से पीछे है।

विज्ञापन

2 of 8
मैच में विराट कोहली ने न सिर्फ करियर का 23वां शतक जमाया बल्कि कप्तान के तौर पर एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया। कोहली अब अधिकारिक रूप से भारत के दूसरे सबसे सफल टेस्ट कप्तान बन चुके हैं। विदेशी सरजमीं पर यह विराट की अगुवाई में 22वीं टेस्ट जीत थी।
विज्ञापन

3 of 8
विराट ने कप्तान के तौर पर सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ा। विदेश में भारतीय क्रिकेट टीम को जीतना सीखाने वाले 'दादा' ने जहां 49 टेस्ट में 21 जीत हासिल की तो सबसे सफल भारतीय कप्तान का तमगा अभी भी एमएस धोनी के पास है। उन्होंने 60 में से 27 टेस्ट मैच में टीम को जीत दिलाई।

4 of 8
धोनी के संन्यास लेने के बाद टीम इंडिया की कप्तानी संभालने वाले विराट ने अब तक अपने नेतृत्व में 38 टेस्ट मैच खेले, जिसमें महज 7 मैच में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा, 9 मैच ड्रॉ हुए।
विज्ञापन

5 of 8
कप्तान बनने के बाद हुए और 'विराट' 

भारतीय टीम की कप्तानी संभालने के बाद विराट के खेल में भी गजब का निखार आया। 23 में से 16 शतक विराट ने कप्तानी संभालने के बाद ही जड़े हैं। मौजूदा टेस्ट में भी विराट ने जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। पहली पारी में जहां वे 97 रन बनाकर आउट हुए तो दूसरी पारी में 103 रन बनाकर अपने करियर का 23वां शतक पूरा किया।

बतौर कप्तान कोहली के विदेशी धरती पर 1827 रन हो गए हैं। सौरव गांगुली (1693) और धोनी (1591) उनसे पीछे हैं।
विज्ञापन

6 of 8
जीत प्रतिशत

गांगुली की कप्तानी में विदेशी सरजमीं पर भारतीय टीम का जीत प्रतिशत 42.85 था। एमएस धोनी थोड़े ज्यादा 45 फीसदी पर थे तो कोहली बेताज बादशाह हैं। 57.89 जीत प्रतिशत के साथ वह इस लिस्ट को टॉप करते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
विराट कोहली ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में टीम की कप्तानी छोड़ने वाले धोनी के बाद टीम की कमान संभाली थी। इसके बाद उनके सामने श्रीलंका (दो बार), वेस्टइंडीजस दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और बांग्लादेश की चुनौतियां सामने आई। इस दौरान सिर्फ इस साल की शुरुआत में किए गए अफ्रीकी दौरे में टीम को हार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

8 of 8
अब मौजूदा दौरे पर पहली बार विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल उठे हैं। टीम एजबेस्टन और लॉर्ड्स में खेले गए शुरुआती दोनों टेस्ट गंवा चुकी थी। नॉटिंघम में मिली यह जीत मृत पड़ी टीम इंडिया के लिए ऑक्सीजन का काम करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें