भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम की घोषणा हो गई। गुरुवार को 14 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया। दल में हैम्पशायर के बल्लेबाज जेम्स विन्सी को जगह दी गई है।
विज्ञापन
2 of 5
england cricket team
- फोटो : file photo
इस साल अप्रैल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने वाले 27 वर्षीय विन्सी अच्छी फार्म में हैं। उन्होंने पिछले सप्ताह नाटिंघमशर के खिलाफ 74 और 147 रन बनाए थे। इस सत्र में काउंटी चैंपियनशिप में उनका औसत 56 था। भारत के खिलाफ 30 अगस्त से साउथहैम्पटन में होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
जॉनी बेयरस्टो
राष्ट्रीय चयनकर्ता एड स्मिथ ने पुष्टि की कि विन्सी को जॉनी बेयरस्टो के कवर के तौर पर टीम में लिया गया है। बेयरस्टो के बाएं हाथ की बीच की उंगली में फ्रैक्चर है। अगर वह फिट हो जाते हैं तो तब भी विन्सी टीम में केवल बल्लेबाज के रूप में रखे जा सकते हैं और ऐसी स्थिति में जोस बटलर विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे।
4 of 5
england cricket team
एसेक्स के तेज गेंदबाज जेमी पोर्टर को काउंटी चैंपियनशिप के अगले दौर के मैचों में खेलने की अनुमति दी गयी है लेकिन अगर कोई तेज गेंदबाज चोटिल होता है तो उन्हें स्टैंडबाई रखा गया है। पांच मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड अभी 2-1 से आगे है।
इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है : जो रूट (कप्तान), एलिस्टर कुक, कीटोन जेनिंग्स, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, ओलिवर पोप, मोईन अली, आदिल राशिद, सैम करन, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स, बेन स्टोक्स, जेम्स विन्सी।