फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले मुकाबले में था 'मैन ऑफ द मैच', तीसरे टेस्ट में बेन स्टोक्स के लिए बनना पड़ा बलि का बकरा

Sat, 18 Aug 2018 03:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हरफनमौला बेन स्टोक्स झगड़े के मामले में अदालत से बरी किए जाने के बाद भारत के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच की अंतिम एकादश में टीम में शामिल किया गया। पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला का तीसरा मैच कल से ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा।
विज्ञापन

2 of 4
स्टोक्स ब्रिस्टल की अदालत में झगड़े के मामले की सुनवाई के कारण लॉर्डस में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे। मंगलवार को अदालत ने उन्हें आरोपों से बरी कर दिया।
विज्ञापन

3 of 4
वह टीम में सैम करन की जगह शामिल हुए है। 27 साल के स्टोक्स और करन ने बर्मिंघम में खेले गए पहले टेस्ट मैच की टीम को 31 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस टेस्ट में करन मैन ऑफ द मैच रहे थे जिन्होंने पारी में पांच विकेट लेने के अलावा 87 रन भी बनाया था।
विज्ञापन

4 of 4
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा, ‘स्टोक्स मैदान पर उतरने के लिए आतुर है और दमदार प्रदर्शन करना चहता है।’ इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस ने कहा, ‘स्टोक्स को टीम में एक सामूहिक निर्णय के तहत शामिल किया गया है।’

पांच मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड 2-0 से आगे है।

इंग्लैंड टीम: एलेस्टर कुक, कीटोन जेनिंग्स, जो रूट (कप्तान), ओलिवर पोप, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, जेम्स एंडरसन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें