ईडी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को फेमा कानून के उल्लंघन के मामले में समन जारी किया है। प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने शाहरुख को 23 जुलाई को उनके सामने पेश होने का आदेश दिया है।
ED has started adjudication proceeding against Shah Rukh Khan in a FEMA case. Earlier, ED had issued a show cause notice to Shah Rukh Khan. pic.twitter.com/FBoelhultQ— ANI (@ANI_news) July 20, 2017
आईपीएल-10 की शुरुआत से पहले ईडी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सह मालिक शाहरुख खान, गौरी खान और जूही चावला को फेमा के नियमों के उल्लंघन का दोषी मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया था। पिछले साल शाहरुख खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स के नाम से टीम खरीदी थी। इसके बाद ईडी ने फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट 2000 की धारा 4(1) के तहत शाहरुख खान को नोटिस जारी किया था। इसके साथ ही ईडी 2008-09 में केकेआर के शेयरों की बिक्री में अनियमितताएं बरतने की जांच भी कर रही थी। केकेआर ने जूही चावला के पति जय मेहता की कंपनी को शेयर बेचे थे। उनकी कंपनी मॉरिशस बेस्ड है।
केकेआर का मलिकाना हक रेड चिली इंटरटेनमेंट के पास है। इस कंपनी के सह मालिक शाहरुख और जूही चावला हैं। जय मेहता भी केकेआर के सह मालिक हैं। ईडी का मानना है कि केकेआर के शेयर मॉरिशस की कंपनी को कम कीमत पर बेचे गए थे। शाहरुख से इस मामले में पहले भी पूछताछ हुई है।