फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले चोटिल हुए एमिलियो गे, क्या बढ़ेगी इंग्लैंड की परेशानी?

Sat, 08 Aug 2026 03:23 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एमिलियो गे के चोटिल होने से पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ गई हैं।अगर उनकी चोट गंभीर हुई तो इंग्लैंड को नए सलामी बल्लेबाज की तलाश करनी पड़ सकती है, जबकि जैकब बेथेल पहले ही चोट के कारण बाहर हैं।

विज्ञापन
एमिलियो गे - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। शुरुआती दो टेस्ट के लिए टीम की घोषणा के ठीक बाद सलामी बल्लेबाज एमिलियो गे चोटिल हो गए हैं। डरहम के लिए खेलते हुए गे के दाहिने कंधे में चोट लगी, जिसके बाद उन्हें मैदान से रिटायर हर्ट होना पड़ा।
विज्ञापन


17 गेंद खेलने के बाद मैदान से बाहर गए गे
गे जब डरहम की ओर से खेलते हुए 17 गेंदों पर नौ रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी उन्हें दाहिने कंधे में चोट लगी। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। टीम के एक प्रवक्ता ने बताया कि गे मैच में आगे हिस्सा नहीं लेंगे। गे की चोट कितनी गंभीर है, इसका पता लगाने के लिए उनका स्कैन कराया जाएगा। 

न्यूजीलैंड सीरीज में मिला था मौका
एमिलियो गे को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जैक क्रॉली की जगह इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने इस सीरीज में दो अर्धशतक लगाए थे और अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए घोषित इंग्लैंड की टीम में भी उन्हें जगह दी गई है। ऐसे में उनकी चोट टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है।
विज्ञापन

बेथेल भी चोट के कारण बाहर
गे से पहले इंग्लैंड को जैकब बेथेल के रूप में बड़ा झटका लग चुका है। दाहिने घुटने की चोट के कारण बेथेल पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं, बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद भी इंग्लैंड की टेस्ट टीम को बड़ा नुकसान हुआ है। मौजूदा टीम में बेन डकेट के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए फिलहाल कोई विशेषज्ञ विकल्प मौजूद नहीं है। ओली पोप टीम में एकमात्र अतिरिक्त बल्लेबाज हैं।

मैकिनी या ट्राइब को मिल सकता है मौका
इंग्लैंड के पास सलामी बल्लेबाज के विकल्प के तौर पर डरहम के बेन मैकिनी और ग्लैमरगन के आसा ट्राइब के नाम मौजूद हैं। अगर गे की चोट गंभीर होती है और वह पाकिस्तान सीरीज से बाहर होते हैं, तो इन दोनों में से किसी एक को टीम में शामिल किया जा सकता है। डैन लॉरेंस भी एक विकल्प हो सकते हैं। उन्होंने 2024 में श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट में बतौर सलामी बल्लेबाज खेला था। उस समय जैक क्रॉली उंगली में फ्रैक्चर के कारण टीम से बाहर थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें