फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND A vs PAK A Live Streaming : भारत-पाकिस्तान के बीच इमर्जिंग एशिया कप का फाइनल, जानें कब और कहां देखें मैच

Sun, 23 Jul 2023 12:48 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

India A vs Pakistan A Live Streaming, Emerging Asia Cup Final 2023 : पाकिस्तान ने मेजबान श्रीलंका को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। भारत और पाकिस्तान के बीच टूर्नामेंट में यह दूसरा मुकाबला होगा। टीम इंडिया ने ग्रुप राउंड में जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
पाकिस्तान ए के कप्तान मोहम्मद हारिस और भारत ए के कप्तान यश ढुल - फोटो : PCB/Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका में चल रहे पुरुष इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल मुकाबले में रविवार (23 जुलाई) को भारत ए और पाकिस्तान ए की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों के बीच यह मुकाबला कोलंबो के मशहूर आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया था। वहीं, पाकिस्तान ने मेजबान श्रीलंका को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। भारत और पाकिस्तान के बीच टूर्नामेंट में यह दूसरा मुकाबला होगा। टीम इंडिया ने ग्रुप राउंड में जीत हासिल की थी।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में अजेय रहा है भारत
इमर्जिंग एशिया कप में भारत का सफर शानदार रहा है। वह एक भी मैच नहीं हारा है। उसने अपने पहले मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को आठ विकेट से हराया था। इसके बाद उसने दूसरे मुकाबले में नेपाल के खिलाफ नेपाल को नौ विकेट से परास्त किया था। ग्रुप के अपने अंतिम मैच में भारत-ए की टीम पाकिस्तान को आठ विकेट से हराने में सफल हुई थी। उसने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 51 रन से हराया था। इस तरह टीम इंडिया ने चार में से तीन मैच रन चेज करते हुए जीते हुए और एक में पहले बल्लेबाजी करते हुए।

भारत ए बनाम पाकिस्तान ए - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान को एक मैच में मिली है हार
पाकिस्तान की बात करें तो वह इस टूर्नामेंट में चार में से तीन मैचों में जीता है। एक में उसे हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान ने पहले मैच में नेपाल को चार विकेट से हराया था। इसके बाद दूसरे मुकाबले में उसने यूएई को 184 रन से शिकस्त दी थी। तीसरे मैच में भारत के खिलाफ उसे आठ विकेट से हार मिली थी। वहीं, सेमीफाइनल में पाकिस्तानी टीम ने मेजबान श्रीलंका को 60 रन से हराया था।

हम आपको मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:

भारत ए बनाम पाकिस्तान ए के बीच इमर्जिंग एशिया कप का फाइनल मैच कब होगा?

दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच रविवार (23 जुलाई) को खेला जाएगा।

भारत ए बनाम पाकिस्तान ए - फोटो : BCCI/Twitter
भारत ए बनाम पाकिस्तान ए के बीच इमर्जिंग एशिया कप का फाइनल मैच कहां खेला जाएगा?
भारत ए बनाम पाकिस्तान ए के बीच फाइनल मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत ए बनाम पाकिस्तान ए के बीच इमर्जिंग एशिया कप का फाइनल मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत ए बनाम पाकिस्तान ए के बीच फाइनल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन

भारत ए बनाम पाकिस्तान ए के बीच इमर्जिंग एशिया कप का फाइनल मैच कहां देख सकते हैं?
भारत ए बनाम पाकिस्तान ए के बीच फाइनल मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर होगा। वहीं, ऑनलाइन आप यह मैच को फैनकोड (Fancode) एप और वेब साइट पर देख सकते हैं। इस मैच से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें