फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक की इस हरकत से बेहद गुस्सा हो गए थे सौरव गांगुली, बीच मैदान में की थी जमकर बेइज्जती

Sun, 08 Jul 2018 05:29 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिनेश कार्तिक निदहास ट्रॉफी के फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाने के बाद से सुर्खियों में है। आईपीएल में भी कोलकाता नाइटराइडर्स की कप्तानी करते हुए टीम को वह खिताब के नजदीक तक ले गए। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में मौजूदा टीम इंडिया में शामिल कार्तिक ने हाल ही में एक शो में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के कई राज खोले।
विज्ञापन

2 of 6
विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने सौरव गांगुली के साथ एक अपने एक किस्से को याद करते हुए बताया कि वह एक बार मैदान पर गांगुली से टकरा गए थे, जिसके बाद गांगुली ने उनसे यह तक कह डाला था कि पता नहीं कहां-कहां से ले आते हैं इनको।
विज्ञापन

3 of 6
गौरव कपूर के शो ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस में बात करते हुए दिनेश कार्तिक ने बताया कि साल 2004 में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान अहम मुकाबला खेला जा रहा था। 'करो या मरो' के इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया महज 200 रन ही बना पाई थी।

4 of 6
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब थी। टीम ने 27 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे। अजीत आगरकर द्वारा इंजमाम को आउट करते ही कार्तिक ड्रिंक्स लेकर मैदान पर पहुंचे थे। तनाव के पलों के बीच कार्तिक दौड़ते-दौड़ते गांगुली से टकरा गए। जिसके बाद दादा ने साथी खिलाड़ियों से कहा कि, 'पता नहीं टीम में कहां-कहां से आ जाते हैं ऐसे लोग। कार्तिक की माने तो उस दौरान उनकी उम्र महज 18-19 साल थी और वह अहम मौके पर तनाव में थे।
विज्ञापन

5 of 6
याद दिला दें कि उस मैच में पाकिस्तान को जीत मिली थी। अंतिम ओवर तक चले इस मुकाबले में मोहम्मद युसूफ ने नाबाद 81 रन बनाए थे। इस घटना के अलावा कार्तिक ने यह भी बताया था कि रोहित शर्मा और वो एक-दूससे से अक्सर गाली देकर ही बात करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया में धोनी से पहले जगह बना ली थी लेकिन उसे बरकरार नहीं रख पाए। तमिलनाडु के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अब तक भारत की तरफ से 24 टेस्ट में 1004 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम एक शतक भी है। वहीं 79 वनडे में उन्होंने 1469 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें