फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS-W vs IND-W: एलिस पैरी ने वनडे में पूरे किए 4000 रन, भारत के खिलाफ लगाया सबसे तेज शतक

Sun, 08 Dec 2024 11:33 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन

सार

पैरी वनडे में 4000 रन पूरे करने वाली ऑस्ट्रेलिया की चौथी महिला खिलाड़ी बन गई हैं। इतना ही नहीं वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7000 रन और 300 विकेट लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं। पैरी का 72 गेंदों पर लगाया गया शतक ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में संयुक्त रूप से लगाया गया चौथा सबसे तेज सैकड़ा है।
विज्ञापन
एलिस पैरी - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी बल्लेबाज एलिस पैरी ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में शानदार पारी खेली और कई उपलब्धियां अपने नाम दर्ज कर ली। ब्रिसबेन में खेले जा रहे मुकाबले में पैरी ने अपने वनडे करियर का तीसरा शतक जड़ा और इस प्रारूप में अपने 4000 रन भी पूरे कर लिए। पैरी ने महज 72 गेंदों पर सैकड़ा पूरा किया जो भारतीय महिला टीम के खिलाफ सबसे तेज बनाया गया शतक है। 
विज्ञापन

वनडे में 4000 रन पूरा करने वाले चौथी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी
पैरी वनडे में 4000 रन पूरे करने वाली ऑस्ट्रेलिया की चौथी महिला खिलाड़ी बन गई हैं। इतना ही नहीं वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7000 रन और 300 विकेट लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं। पैरी का 72 गेंदों पर लगाया गया शतक ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में संयुक्त रूप से लगाया गया चौथा सबसे तेज सैकड़ा है। पैरी ने भारत के खिलाफ 75 गेंदों पर सात चौकों और छह छक्कों की मदद से 105 रन की पारी खेली जिसकी मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 371 रन बनाए।
विज्ञापन

भारतीय गेंदबाजों पर भारी पड़ा ऑस्ट्रेलिया का शीर्ष क्रम
दूसरे मैच में भारतीय गेंदबाजों पर ऑस्ट्रेलिया का शीर्ष क्रम भारी पड़ा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद फोबे लिचफील्ड (60) और जॉर्जिया वोल की सलामी जोड़ी ने 130 रन की साझेदारी के साथ ऑस्ट्रेलिया को शानदार शुरुआत दिलाई। वोल ने इसके बाद दूसरे विकेट के लिए पैरी के साथ 92 रनों की साझेदारी की। वोल के आउट होने के बाद पैरी ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और बेथ मूनी (56) के साथ मिलकर 98 रनों की साझेदारी कर भारतीय गेंदबाजों पर दबदबा कायम किया। भारतीय गेंदबाजों में साइमा ठाकोर सबसे सफल रहीं। उन्होंने 62 रन देकर तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें