फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड को हरा तीसरे स्थान पर रहा इंग्लैंड

Sat, 16 Feb 2013 12:50 AM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स के नाबाद 106 रन की मदद से इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर महिला वर्ल्ड कप में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। तीसरे स्थान के इस प्लेआफ  मुकाबले में न्यूजीलैंड ने आठ विकेट पर 220 रन का स्कोर बनाया जिसे इंग्लैंड ने तीन ओवर शेष रहते हासिल कर लिया। इंग्लैंड ने सुपर सिक्स के अपने आखिरी मैच में भी न्यूजीलैंड को 15 रन से हराया था।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की हालांकि शुरुआत खराब रही और ओपनर डी वयाट मात्र पांच रन बनाकर आउट हो गईं लेकिन एडवर्ड्स ने मध्यक्रम के बल्लेबाजों सारा टेलर (28), लीडिया ग्रीनवे (31) और एरेन ब्रिंडल (27) के साथ उपयोगी साझेदारियां कर टीम को जीत दिला दी। न्यूजीलैंड की ओर से एमी सेटेरथवेट ने सर्वाधिक 85 जबकि फ्रांसेस मैके ने 30 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें