हरमनप्रीत कौर से जुड़ी कहानी
इस दौरान सहवाग ने बताया कि भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने उन्हें कोच बनने का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया। सहवाग ने पूरी कहानी भी बताई। सहवाग ने कहा- काफी समय पहले मैं हरमनप्रीत कौर से मिला था। मैंने उनसे कहा था हो सकता है तुम एक दिन टीम इंडिया की कप्तान बनोगी और फिर वह कप्तान बनीं। जब वह भारतीय टीम की कप्तान बनीं तो उन्होंने मुझे कॉल किया और कहा हमारे कोच बन जाइए। मैंने उन्हें जवाब दिया कि मैं इस पद के लिए अभी योग्य नहीं हूं। मैंने हमेशा उन्हें प्रेरित किया है और कहा एक दिन भारतीय महिला क्रिकेट की दिशा और परिणाम बदलेंगे। समय बदला और उन्होंने कर दिखाया।' भारतीय महिला टीम ने वनडे विश्व कप 2025 का खिताब जीता है।