टीम इंडिया के तेज गेंदबाज टी नटराजन ने मंगलवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया में प्रभावी प्रदर्शन के बाद अपने पैतृक गांव लैटने पर हुए स्वागत से वह अति आनंदित और बेहद हैरान थे। गांव में जोरदार स्वागत होने के कई दिन बाद नटराजन ने ट्विटर पर लिखा, 'अपने गृहनगर चिनप्पमपट्टी में हुए जोरदार स्वागत से मैं खुश, अति आनंदित और बेहद हैरान था। प्यार और समर्थन के लिए आभार।'
विज्ञापन
नटराजन को मिलने के लिए तमिलनाडु के सलेम जिले के सिनाप्पमपट्टी की सड़कों पर हजारों लोग मौजूद थे। इस दौरान नटराजन को रथ पर भी बैठाया गया जिसे सजे-धजे घोड़े खींच रहे थे जबकि इस दौरान लोग पटाखे भी बजा रहे थे। नटराज नेट गेंदबाज के रूप में ऑस्ट्रेलिया गए थे लेकिन इसके बाद वह एक ही दौरे पर तीनों प्रारूपों में पदार्पण करने वाले भारत के पहले क्रिकेटर बने।