फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ECB पूर्व तेज गेंदबाज डेवोन मैल्कम और डीन हेडली को मैच रेफरी नियुक्त करेगा 

Fri, 28 May 2021 10:02 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

डेवोन मैल्कम ने टेस्ट में 128 विकेट सहित प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 1000 से अधिक विकेट लिए है। हेडली ने चोट से करियर प्रभावित होने से पहले 60 विकेट चटकाए थे। बता दें कि क्रिकेट में शानदार करियर के बाद दोनों कोच की भूमिका में खेल से जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन
ईसीबी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) विविधता को बढ़ावा देने के लिए अपने मैच रेफरियों के पैनल में पूर्व तेज गेंदबाज डेवोन मैल्कम और डीन हेडली को शामिल करने के लिए तैयार है। 'ईएसपीएनक्रिकइंफो' की एक रिपोर्ट के अनुसार, अफ्रीकी-कैरेबियाई मूल के इंग्लैंड के ये दोनों पूर्व गेंदबाज 'अनुपूरक मैच रेफरियों' की समिति में शामिल किए पांच नए नामों में मौजूद है। इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।

विज्ञापन


क्रिकेट में शानदार करियर के बाद दोनों कोच की भूमिका में खेल से जुड़े रहे हैं। मैल्कम ने टेस्ट में 128 विकेट सहित प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 1000 से अधिक विकेट लिए है। हेडली ने चोट से करियर प्रभावित होने से पहले 60 विकेट चटकाए थे। यह ईसीबी की विविधता के प्रति प्रतिबद्धता का संकेत है। पिछले साल पूर्व टेस्ट अंपायर जॉन होल्डर ने आरोप लगाया था कि ईसीबी ने 1992 के बाद से प्रथम श्रेणी के लिए अश्वेत मैच अधिकारियों को नियुक्त नहीं किया है। उन्होंने इसकी जांच की भी मांग की थी।

ईसीबी ने इसके बाद कई उपायों की भी घोषणा की, जिसमें यह सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता भी शामिल है कि 2021 के अंत तक राष्ट्रीय पैनल पर कम से कम 15 प्रतिशत अंपायर अश्वेत और अल्पसंख्यक जातीय (बीएएमई) पृष्ठभूमि से होंगे। फिलहाल यह आंकड़ा आठ फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें