फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसीबी ने द हंड्रेड टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों के करार रद्द किए

Wed, 06 May 2020 07:38 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ईसीबी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने द हंड्रेड टूर्नामेंट के पहले सत्र में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के करार रद्द कर दिए हैं। कोरोना के कारण अब यह टूर्नामेंट अगले साल होगा। प्रति टीम सौ गेंद के इस नए प्रारूप में आठ टीमों के बीच मैच 17 जुलाई से 15 अगस्त के बीच खेले जाने थे। पुरुष वर्ग में टीमों ने अपने खिलाड़ी भी अक्तूबर में ड्राफ्ट के जरिये चुने थे, जबकि महिला टीमों का चयन अभी नहीं हुआ था। ईसीबी ने कहा,‘हम इसकी पुष्टि करते हैं कि इस टूर्नामेंट से जुड़े सभी खिलाड़ियों के करार रद्द कर दिए गए हैं। खिलाड़ियों को पत्र के जरिये सूचना दी गई है। हम अगले साल के लांच के लिए विभिन्न विकल्पों पर पीसीए के संपर्क में रहेंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें