फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट के लिए टीम का ऐलान कर चौंकाया, दो स्टार खिलाड़ियों को किया बाहर

Sun, 05 Aug 2018 06:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड
विज्ञापन

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने टीम इंडिया के खिलाफ 9 अगस्त से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मुकाबले के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान कर दिया है। दूसरे टेस्ट के लिए मेजबान टीम ने दो बड़े बदलाव किए हैं। 

विज्ञापन


इंग्लैंड ने अपने 13 सदस्यीय टीम से बाए हाथ के बल्लेबाज डेविड मलान को बाहर कर दिया गया है। डेविड मलान की जगह दूसरे टेस्ट में महज 20 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ओली पोप को इंग्लिश टीम में शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि एजबेस्टन टेस्ट में डेविड मलान का कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, जिसके कारण उन्हें टीम से बाहर किया गया है। वहीं, दूसरी ओर स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अपने कोर्ट केस की सुनवाई के कारण टीम से बाहर रहेंगे। स्टोक्स की जगह ऑलराउंडर क्रिस वोक्स की वापसी हुई है। स्टोक्स को पिछले साल सितंबर में ब्रिस्टल के एक नाइटक्लब के बाहर हुई मारपीट मामले में सोमवार को कोर्ट में पेश होना है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

england cricket team
बता दें कि इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 31 रन से हराया था। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम 1-0 से आगे है। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 9 अगस्त से लॉडर्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा।

इंग्लैंड की 13 सदस्यीय टीम इस प्रकार है:- 

जो रूट (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, एलिस्टर कुक, सैम करन, कीटन जेनिंग्स, ओली पोप, जेमी पोर्टर, आदिल राशिद और क्रिस वोक्स।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें