फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का कार्यक्रम घोषित, यहां खेले जाएंगे मुकाबले

Thu, 19 Jul 2018 10:07 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एशेज सीरीज
विज्ञापन

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट ने अगले साल इंग्लैंड में होने वाली एशेज सीरीज के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। पहला टेस्ट मैच 1 अगस्त से बर्मिंघम में शुरू होगा। बता दें कि 2017-2018 में खेली गई एशेज सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने जीती थी। आईसीसी विश्वकप 2019 के बाद एशेज सीरीज खेली जाएगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि एशेज सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को 8 टेस्ट मुकाबले खेलने हैं, जिनमें टीम इंडिया के खिलाफ 4,पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में 2 और 2 घरेलू जमीन पर श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले शामिल हैं। इस सीरीज से पहले इंग्लैंड को 2019 विश्व कप की मेजबानी भी करनी है। विश्व कप 30 मई से 14 जुलाई तक खेला जाएगा।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने घर से बाहर एशेज सीरीज स्टीव वॉ की कप्तानी में 2001 के दौरान जीती थी। इसके बाद उन्हें सफलता नहीं मिली है। साल 2005 में उन्हें 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, 2009, 2013 और 2015 में भी यही सिलसिला जारी रहा। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 15 मुकाबलों में से सिर्फ 3 में जीत दर्ज की है।
विज्ञापन


एशेज सीरीज को लेकर ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हेरीसन ने कहा, 'अगले साल आईसीसी विश्व भी होना है और एशेज सीरीज भी। यह सभी उम्र के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी बात है। इंग्लैंड के फैंस के लिए एशेज सीरीज से बढ़कर कुछ भी नहीं हो सकता। यह हमारे लिए काफी उत्साह की बात है।'

ऑस्ट्रेलिया के एशेज 2019 दौरे का कार्यक्रम 

मैच कब से कब तक स्थान
पहला टेस्ट मैच 1 अगस्त से 5 अगस्त 2019 बर्मिंघम 
दूसरा टेस्ट मैच 14 अगस्त से 18 अगस्त 2019 लॉर्ड्स, लंदन
तीसरा टेस्ट मैच 22 अगस्त से 26 अगस्त 2019 हेडिंग्ले, लीड्स
चौथा टेस्ट मैच 4 सितम्बर से 8 सितम्बर 2019 ऑल्ड ट्रेफर्ड, मैनचेस्टर
पांचवा टेस्ट मैच 12 सितम्बर से 16 सितम्बर 2019 द ओवल, लंदन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें