दलीप ट्रॉफी के फाइनल में बारिश ने लगातार दूसरे दिन खलल डाला। पहले दिन का खेल पूरी तरह धुलने के बाद दूसरे दिन भी मैच केवल अंतिम सत्र में ही हो सका। सेंट्रल जोन के कप्तान मोहम्मद कैफ ने टॉस जीतकर ईस्ट जोन को पहले बल्लेबाजी के लिए कहा।
स्टंप्स तक ईस्ट जोन ने 64 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। उस समय इशांक जग्गी तीन रन बनाकर क्रीज पर थे। धीरज जाधव ने 25 रन, कप्तान नटराज बेहेरा ने 22 रन और अनुस्तुप मजूमदार 13 रन बनाकर आउट हुए। जलज सक्सेना ने दो विकेट लिए।