फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ पर ईस्ट जोन का पलड़ा भारी

Tue, 16 Oct 2012 01:05 AM IST
विशाखापटनम/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के सौरभ तिवारी (145) के शानदार शतक के बाद विप्लव सामंत्रे के तीन विकेट की मदद से ईस्ट जोन ने साउथ जोन पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। ईस्ट जोन ने पहली पारी में 267 रन का स्कोर बनाया जिसके जवाब में साउथ जोन ने स्टंप्स तक अपने पांच विकेट 134 रन तक गंवा दिए थे।
विज्ञापन


ईस्ट जोन को संकट से उबारने वाले तिवारी ने अपने प्रथम श्रेणी कैरियर का सातवां शतक बनाया। उन्होंने 267 गेंदों में 145 रन की पारी में 17 चौके और दो छक्के लगाए। तिवारी ने ईस्ट जोन को छह विकेट पर 66 रन की नाजुक स्थिति से उबारा और बसंत मोहंती (58) के साथ सातवें विकेट के लिए 153 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। तिवारी आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। साउथ जोन की तरफ से अभिमन्यु मिथुन ने सर्वाधिक चार जबकि स्टुअर्ट बिन्नी ने तीन विकेट लिए।

दूसरी ओर अभिनव मुकुंद (19) और रोबिन उथप्पा (40) ने पहले विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी कर साउथ जोन को अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन तीन रन के अंदर तीन विकेट गिर जाने के बाद उसकी पारी लड़खड़ा गई। स्टंप्स के समय अमित वर्मा 22 और मुरलीधरन गौतम आठ रन बनाकर क्रीज पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें