फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यभार को लेकर सभी पर एक फॉर्मूला लागू नहीं : सचिन

Tue, 19 Mar 2019 12:19 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर
विज्ञापन

क्रिकेटरों पर कार्यभार प्रबंधन को लेकर कोई एक ही ढांचागत फॉर्मूला नहीं अपनाया जा सकता क्योंकि हर खिलाड़ी की अपनी अलग-अलग जरूरतें हैं। यह कहना है कि दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का। आगामी विश्व कप के लिए टीम में जगह बनाने के दावेदार खिलाड़ियों पर आईपीएल के दौरान पड़ने वाले कार्यभार को लेकर काफी चर्चा हो रही है। 

विज्ञापन


सचिन का कहना है कि विश्व कप से पहले हर खिलाड़ी के लिए तैयारी अलग होती है, लिहाजा कार्यभार को लेकर प्रबंधन भी अलग होना चाहिए। सचिन भारतीय कप्तान विराट की बात से सहमत हैं जिन्होंने हाल में कहा कि यह खिलाड़ियों को ही देखना होगा कि वह कितना कार्यभार उठा सकते हैं। 

अगर मैं 10, 12 या 15 मैच खेल सकता हूं तो जरूरी नहीं कि दूसरा खिलाड़ी भी उतना ही खेले। सचिन ने कहा कि मेरी नजर में लय जरूरी होती है। हर खिलाड़ी इतना समझदार है कि उसे खेलने की जरूरत की या ब्रेक लेने की। 
विज्ञापन


यह खुद खिलाड़ी की जिम्मेदारी है कि इस बारे में निर्णय ले। उन्होंने कहा कि मसलन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर कार्यभार विशुद्ध बल्लेबाज विराट कोहली और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी से अलग होगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें