रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को मात देते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स ने 7वीं बार IPL के फाइनल में प्रवेश किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 139 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 5 गेंद शेष रहते 2 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन
2 of 6
IPL 2018 फाइनल में पहुंचने के लिए खेले गए सांस थाम देने वाले इस मुकाबले का रोमांच किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं था। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में कभी सीएसके का पलड़ा भारी होता तो कभी सनराइजर्स आगे निकल जाती। अंत में चेन्नई के फाफ डू प्लेसी ने हारी हुई बाजी को जीत में पलट दिया।
विज्ञापन
3 of 6
एक बार ऐसा लग रहा था कि मैच चेन्नई के हाथ से फिसल गया है, लेकिन डू प्लेसी ने 42 गेंदों पर नाबाद 67 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। डू प्लेसी ने अपनी नाबाद पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाए। इस बार सीएसके के लिए फाइनल में पहुंचना इसलिए भी अहम है, क्योंकि टीम दो साल के बैन के बाद टूर्नामेंट में वापस लौटी है।
4 of 6
मैच जीतने के बाद टीम के स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने अपने चिर-परिचित अंदाज में जीत का जश्न मनाया। अपने मस्तमौला अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले इस कैरीबियाई खिलाड़ी ने माहौल बना दिया। ड्रेसिंग रूम पहुंचकर ब्रावो कप्तान एमएस धोनी के सामने मजेदार अंदाज में नाच-गाते नजर आए। धोनी भी ब्रावो के इस डांस पर मंद-मंद मुस्कुरा रहे थे।
विज्ञापन
5 of 6
चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो में ब्रावो, धोनी के अलावा हरभजन सिंह भी थिरकते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है, 'थाला महेंद्र सिंह धोनी को चैंपियन्स का ग्रूवी ट्रिब्यूट।