मुंबई इंडियंस और गुजरात लायंस के बीच मुकाबले में आपको यह दृश्य आम लगा होगा लेकिन ऐसा है नहीं। कीरोन पोलार्ड और ड्वेन ब्रावो के बीच हुई नोंक-झोंक में मैच रेफरी ने कड़ा एक्शन लिया है।
दरअसल, बीते शनिवार को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में गुजरात लायंस और मुंबई इंडियंस के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। इस मैच में गुजरात की जीत हुई और वह प्लेऑफ में पहले पायदान पर पहुंच गई। वहीं, दूसरी ओर गत चैंपियन मुंबई इंडियंस हार के साथ ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
इस मैच में जब पोलार्ड बल्लेबाजी कर रहे थे तो गुजरात के ऑलराउंडर ब्रावो गेंदबाजी पर थे। एक ही देश की टीम से ताल्लुक रखने वाले इन दोनों क्रिकेटरों के बीच झगड़ा देखने को मिला। ब्रावो मुंबई के बल्लेबाज पोलार्ड के पास आए और उन्हें हल्का धक्का देकर चले गए, इस दौरान पोलार्ड ने भी ब्रावो को मारने के लिए बल्ला उठा लिया था।