'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व मास्टर ब्लास्टर ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'सभी को दशहरा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह त्योहार आपके लिए सेहत, खुशी और कामयाबी लेकर आए।
भारतीय क्रिकेट टीम मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी देश को इस मौके पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'बुराई पर अच्छाई की जीत का आनंद लीजिए। यह त्योहार आपके लिए मजेदार और शुभ रहे।'
पूर्व क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग ने ट्वीट किया, 'दशहरा का यह पर्व आपके जीवन में वीरता, आशा और खुशियां लेकर आए।'
टीम इंडिया के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने ट्वीट किया, 'अच्छाई की बुराई पर जीत काआनंद लीजिए।'
क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी सोशल मीडिया पर इस त्योहार की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'आपके भीतर बैठी अच्छाई की हमेशा जीत हो।'
कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुके पहलवान बजरंग पूनिया ने भी बधाई दी। उन्होंने कहा, 'होगी जीत सत्य की और असत्य की हार, यही संदेश देता है दशहरा का त्यौहार! शुभ दशहरा।'