फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्सी की जंगः कप्तान धोनी की राह पर फ्लेचर

Thu, 10 Jan 2013 01:19 PM IST
अभिषेक कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के हार दर हार की गाज कप्तान एमएस धोनी और कोच डंकन फ्लेचर पर गिराने की मांग जोरों पर है। एमएस धोनी अच्छी पारियां खेलकर अपनी कप्तानी पद बरकरार रखने की जुगत में हैं तो कोच डंकन फ्लेचर ट्रेनिंग के दौरान खिलाड़ियों से सख्ती बरतकर कुर्सी बचाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों कि माने तो पाकिस्तान के खिलाफ कोलकाता वनडे में मिली शर्मनाक हार के बाद बीसीसीआई की ओर से फ्लेचर को कड़ी फटकार लगाई गई थी। इस बेहद महत्वपूर्ण मैच से पहले उन्होंने खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के बजाय न्यू ईयर एंज्वाय करने की छूट दे दी थी।

इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम के चयन के समय भी कोच डंकन फ्लेचर चयनसमिति की बैठक में मौजूद नहीं थे। पिछले दो साल के दौरान टीम के सीनियर खिलाड़ियों के बीच मनमुटाव की खबरों चलते कई पूर्व क्रिकेटर कह चुके हैं कि कोच डंकन फ्लेचर खिलाड़ियों को अनुशासित करने में नाकाम रहे हैं।
विज्ञापन


लगातार आलोचनाओं के बाद डंकन फ्लेचर कोचिंग के दौरान खिलाड़ियों के साथ सख्ती बरत रहे हैं। एक निजी न्यूज चैनल की मानें तो इंग्लैंड सीरीज शुरू होने से पहले कोच डंकन ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को अनुशासन का पाठ पढ़ा रहे हैं। राजकोट वनडे से पहले वे टीम के बल्लेबाजों की तकनीकी खामियां दूर करने के लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं।   

उल्लेखनीय है कि दो साल पहले डंकन फ्लेचर को एक विश्वविजेता टीम को ट्रेनिंग देने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 24 महीनों के लिए अनुबंधित किए गए फ्लेचर के कार्यकाल में टीम इंडिया खेल के सभी प्रारूपों में अर्श से फर्श पर आ गई है। अब फ्लेचर बाकी बचे करीब तीन महीने के कार्यकाल में अपनी कोचिंग को सुधारकर बीसीसीआई के सामने अच्छी छवि पेश करना चाहते हैं।

उधर बीसीसीआई वर्किंग कमेटी की बैठक 15 जनवरी को होगी। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक इस बैठक में भारतीय टीम में बड़े फेरबदल पर चर्चा होगी। इसमें कोच डंकन फ्लेचर के कार्यकाल पर भी मुख्य मुद्दा होगा। इस बैठक से ठीक पहले डंकन फ्लेचर के बर्ताव में आया बदलाव इस ओर इशारा करता है कि वे अपना अनुबंध आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। दो वर्षीय अनुबंध के मुताबिक टीम इंडिया को फ्लेचर के कार्यकाल में अभी इंग्लैंड के खिलाफ पांच वनडे और ऑस्ट्रेलिया के विरुद्घ घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज खेलनी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें