फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Duleep Trophy: उत्तर प्रदेश के शिवम मावी ने बरपाया कहर; चेतेश्वर पुजारा, सूर्यकुमार और सरफराज को भेजा पवेलियन

Wed, 05 Jul 2023 08:43 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मध्य क्षेत्र के कप्तान तेज गेंदबाज शिवम मावी ने 43 रन देकर चार विकेट लिए और पश्चिम क्षेत्र ने पहले दिन का खेल खत्म होने के समय आठ विकेट पर 216 रन बना लिए। चिंतन गाजा 13 और अर्जन पांच रन बनाकर खेल रहे थे।
विज्ञापन
शिवम मावी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य क्षेत्र के कप्तान तेज गेंदबाज शिवम मावी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बुधवार को दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में पश्चिम क्षेत्र के दिग्गज बल्लेबाजों को ढेर कर दिया। उत्तर प्रदेश के मावी ने अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (28), आक्रामक बल्लेबाजों सूर्यकुमार यादव (07), सरफराज खान (00) और अतित सेठ (74) को आउट कर पहले दिन अपनी टीम को मैच आगे कर दिया। 
विज्ञापन


मावी ने 43 रन देकर चार विकेट लिए और पश्चिम क्षेत्र ने पहले दिन का खेल खत्म होने के समय आठ विकेट पर 216 रन बना लिए। चिंतन गाजा 13 और अर्जन पांच रन बनाकर खेल रहे थे। टीम के लिए अतित सेठ ने सर्वाधिक 74 रन बनाए जिसमें उन्होंने 129 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और एक छक्का जड़ा।

65 रन पर गंवा दिए थे पांच विकेट
पश्चिम क्षेत्र को पहला झटका उत्तर प्रदेश के स्पिनर सौरभ कुमार ने पृथ्वी शॉ (26) को जुरेल के हाथों कैच आउट कराकर पहला झटका दिया। इसके बाद कप्तान प्रियांक पंचाल (13) को यश ठाकुर ने पगबाधा किया। इसके बाद मावी ने सूर्यकुमार और सरफराज को आउट किया तो मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाज आवेश खान (1/26) हेत पटेल (05) को बोल्ड कर दिया। इससे पश्चिम क्षेत्र की आधी टीम 65 रन पर पवेलियन लौट गई। फिर मावी ने पुजारा को आउट करके पश्चिम क्षेत्र की बड़े स्कोर की उम्मीदों को तोड़ दिया।
विज्ञापन


एक-दूसरे से टकरा गए आवेश और रिंकू
मैच के दौरान आवेश खान और रिंकू सिंह कैच लेने के चक्कर में एक-दूसरे से टकरा गए जो सेठ ने खेला था। आवेश ने फिर दिन में गेंदबाजी नहीं की और रिंकू की दिन में भागीदारी भी सीमित ही रही। आवेश के गेंदबाजी नहीं करने से मध्य क्षेत्र की गेंदबाजी की धार थोड़ी कम हुई और सेठ ने धमेंद्रसिंह जडेजा के साथ मिलकर इसका फायदा उठाया। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए करीब 25 ओवर तक 73 रन की भागीदारी ने मध्य क्षेत्र के गेंदबाजों को थोड़ी देर तक शांत कर दिया। आखिर में इस साझेदारी का अंत सारांश जैन ने जडेजा को पवेलियन भेजकर किया।

वापसी के लिए कर रहे हैं कोशिश
पुजारा और सूर्यकुमार के लिए राष्ट्रीय टेस्ट टीम में वापसी के लिए यह सेमीफाइनल मैच काफी अहम है। दोनों बल्लेबाज अच्छे प्रदर्शन से टीम में वापसी कर सकते थे, लेकिन उन्होंने पहली पारी में मौका गंवा दिया। वहीं, सरफराज और पृथ्वी भी राष्ट्रीय टेस्ट टीम में जगह बनाने की कोशिश में हैं।

कावेरप्पा के पांच विकेट से उत्तर क्षेत्र 198 रन पर सिमटा
तेज गेंदबाज विध्वथ कावेरप्पा (5/28) की मदद से दक्षिण क्षेत्र ने एक अन्य सेमीफाइनल मुकाबले में उत्तर क्षेत्र को पहली पारी में 198 रनों पर ही समेट दिया। उत्तर क्षेत्र के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 52 गेंदों में तेजी से 49 रन बनाए। उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया। छह महीने बाद मैदान पर वापसी करने वाले दक्षिण क्षेत्र के लिए ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने 44 रन देकर एक विकेट लिया। जवाब पहले दिन का खेल खत्म होने के समय दक्षिण क्षेत्र की टीम ने चार विकेट पर 63 रन बना लिए थे और अभी 135 रन पीछे है। मयंक अग्रवाल 37 और तिलक वर्मा 12 रन बनाकर खेल रहे थे। बलतेज सिंह और हर्षित राणा को दो-दो विकेट मिले।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें