इस बार गुलाबी की जगह लाल गेंद : यह भारत का इकलौता दिन-रात्रि वाला क्रिकेट प्रारूप है जिसमें पिछले तीन सत्र से गुलाबी गेंद का इस्तेमाल हो रहा था। टेलीविजन प्रसारण की कमी के कारण हालांकि इस बार टूर्नामेंट के लीग मैचों में लाल गेंद (दिन में) का इस्तेमाल किया जाएगा। फाइनल मुकाबला दिन-रात्रि प्रारूप में खेला जाएगा जिसका सीधा प्रसारण भी होगा।
टीमें इस प्रकार हैं
इंडिया ब्लू : शुभमन गिल (कप्तान), ऋ तुराज गायकवाड़, रजत पाटीदार, अनमोलप्रीत सिंह, रिकी भुई, अंकित बावने, स्नेल पटेल (विकेटकीपर), श्रेयस गोपाल, सौरभ कुमार, जलज सक्सेना, तुषार देशपांडे, बासिल थम्पी, दिवेश पठानिया, अनिकेत चौधरी, आशुतोष ए।
इंडिया ग्रीन: फैज फजल (कप्तान), अक्षत रेड्डी, ध्रुव शौरी, प्रियम गर्ग, सिद्धेश लाड, अक्षदीप नाथ, राहुल चाहर, धर्मेंद्र जडेजा, जयंत यादव, अंकित राजपूत, इशान पोरेल, तनवीर उल हक, अक्षय वाडकर (विकेटकीपर), राजेश मोहंती और मिलिंद कुमार। इंडिया रेड : प्रियांक पांचाल (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, अक्षर पटेल, करुण नायर, इशान किशन (विकेटकीपर), हरप्रीत भाटिया, आदित्य सरवटे, महिपाल लोमरोर, अक्षय वखारे, वरुण आरोन, रोनित मोरे, जयदेव उनादकट, संदीप वारियर और अंकित कलसी।