23 अगस्त से बंगलूरू में शुरू होंगे मुकाबले
दलीप ट्रॉफी के शुरुआती मुकाबले तय कार्यक्रम के अनुसार बंगलूरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ही खेले जाएंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत 23 अगस्त से होगी। पहले दिन ईस्ट जोन का सामना नॉर्थ ईस्ट जोन से होगा, जबकि नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन की टीमें भी आमने-सामने होंगी। बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि फाइनल को छोड़कर दलीप ट्रॉफी के बाकी मुकाबले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ही निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खेले जाएंगे।
इस बार छह जोनल टीमें लेंगी हिस्सा
2026-27 सीजन में दलीप ट्रॉफी अपने पारंपरिक जोनल फॉर्मेट में लौट आई है। टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं।
- सेंट्रल जोन
- साउथ जोन
- ईस्ट जोन
- वेस्ट जोन
- नॉर्थ जोन
- नॉर्थ ईस्ट जोन
- टूर्नामेंट का आयोजन 23 अगस्त से 10 सितंबर तक किया जाएगा।