फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी: आवेश खान की फिफ्टी पर फिरा पानी, मैच ड्रॉ के बावजूद इंडिया ग्रीन फाइनल में 

Sun, 01 Sep 2019 07:27 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आवेश खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

आवेश खान की अर्धशतकीय पारी से इंडिया रेड ने दलीप ट्रॉफी चार दिवसीय मुकाबले के आखिरी दिन रविवार को इंडिया ग्रीन के खिलाफ पहली पारी में बढ़त के साथ तीन अंक हासिल किए।

विज्ञापन


इंडिया ग्रीन को एक अंक के साथ संतोष करना पड़ा। इंडिया ग्रीन और टूर्नामेंट की तीसरी टीम इंडिया ब्लू दोनों के नाम दो अंक थे लेकिन बेहतर नेट रन रेट के दम पर इंडिया ग्रीन (0.057) ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। फाइनल मुकाबला भी इंडिया रेड और इंडिया ग्रीन के बीच चार सितंबर से चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

रविवार का दिन तेज गेंदबाज आवेश खान के नाम रहा जिन्होंने बल्ले से कमाल किया। आवेश ने 56 गेंद में 64 रन की पारी खेलने के साथ आखिरी विकेट के लिए संदीप वॉरियर (40 गेंद में पांच) के साथ 73 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को पहली पारी में एक रन की बढ़त दिलायी। इंडिया रेड की पारी 441 रन पर सिमटी।
विज्ञापन


इंडिया ग्रीन के 440 रन के जवाब में इंडिया रेड का स्कोर दिन की शुरूआत में नौ विकेट पर 404 रन था। टीम का नौवां विकेट तीसरे दिन 368 के स्कोर पर गिरा था।

शनिवार को पांच छक्के लगाने वाले आवेश ने रविवार को दो और छक्के लगाकर इंडिया ग्रीन को तीन अंक लेने से रोक दिया। वह अंकित राजपूत की गेंद पर विकेटकीपर अक्षय वाडकर को कैच देकर आउट हुए। इंडिया रेड ने दूसरी पारी में 54 ओवर में तीन विकेट पर 98 रन बनाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें