दलीप ट्रॉफी में पहली बार गुलाबी गेंद का इस्तेमाल हो रहा है। डे-नाइट टेस्ट फॉर्मेट पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के दूसरे मैच में युवराज की इंडिया रेड और गंभीर की इंडिया ब्लू के मैच में बारिश ने खलल डाल दिया।
चार दिन के इस मैच में अब तक 3 दिन बीत चुके हैं और इस दौरान सिर्फ 7.2 ओवर का ही खेल संभव हो सका है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ब्लू ने मयंक अग्रवाल की 92, गंभीर की 77 और शेल्डन जैकसन की नाबाद 48 रन की पारी की बदौलत पहली पारी में 5 विकेट खोकर 285 रन बना लिए हैं।
इंडिया रेड की बात की जाए तो उसके लिए चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए हैं और नाथू सिंह को एक विकेट मिला है। मौसम के मिजाज को देखते हुए चौथे दिन इंडिया ब्लू के बाद रेड पारी समाप्त होना मुश्किल ही नजर आ रहा है।